Chirag Paswan: झारखंड में लोजपा (आर) अकेले लड़ेगी या गठबंधन में, निर्णय के लिए चिराग पासवान अधिकृत
Chirag Paswan: झारखंड में लोजपा (आर) अकेले लड़ेगी या गठबंधन में, निर्णय के लिए चिराग पासवान अधिकृत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी या गठबंधन करेगी इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। पार्टी सांसद अरुण भारती ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है और वे हर वर्गे के लोगों के मुद्दों को उठाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
NPS vs UPS: नई पेंशन स्कीम पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, बोले- नहीं चलेगा UPS; ब्लैक वीक से शुरू करेंगे प्रोटेस्ट
NPS vs UPS: नई पेंशन स्कीम पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, बोले- नहीं चलेगा UPS; ब्लैक वीक से शुरू करेंगे प्रोटेस्ट
बिहार के कर्मचारी संगठनों ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किया है। सरकारी कर्मचारी नई पेंशन योजना की तरह यूपीएस को भी छलावा बता रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीएस में पुरानी पेंशन योजना जैसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारी संगठनों और संघों ने ब्लैक वीक (काला सप्ताह) मनाने का निर्णय लिया है।
Muzaffarpur Crime: कबाड़ कारोबारी को करोड़ों की GST चोरी में भेजा जेल, हवाला कनेक्शन सामने आने से मचा हड़कंप
Muzaffarpur Crime: कबाड़ कारोबारी को करोड़ों की GST चोरी में भेजा जेल, हवाला कनेक्शन सामने आने से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर के बड़े कबाड़ कारोबारी प्रेम सुंदर चौधरी का हवाला के धंधे से भी जुड़ाव सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस कारोबार से भी हथौड़ी और अहियापुर के निवासी ने मोटा पैसा कमाया है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है। सीजीएसटी अन्वेषण की टीम उसकी कुंडली खंगाल रही है।
PM मोदी ने मुजफ्फरपुर की बैंक सखी से किया संवाद, Income के सवाल पर गुंजन बोलीं- दोगुनी मेहनत से करूंगी काम
PM मोदी ने मुजफ्फरपुर की बैंक सखी से किया संवाद, Income के सवाल पर गुंजन बोलीं- दोगुनी मेहनत से करूंगी काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने का मौका पाकर मुजफ्फरपुर की बैंक सखी गुंजन कुमारी को सकारात्मक ऊर्जा मिली है। उन्होंने अपने सफर के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे बैंक सखी के रूप में महिलाओं को बैंकिंग से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया और लखपति दीदियों की सूची में शामिल हुईं।
Bihar News: सिवान में जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी और तोड़फोड़
Bihar News: सिवान में जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी और तोड़फोड़
बिहार के सिवान में जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बड़हरिया थानाक्षेत्र के विशमरापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान विनय गिरि के रूप में हुई है जबकि घायल युवक का नाम सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम करके आगजनी की।
सिवान। बिहार में सिवान के बड़हरिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों को बीती शाम गोली मार दी गई। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान में घुसने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपये भी लूट लिए। इलाके में दहशत का माहौल है। एएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा।
Bihar News: चेहल्लुम को लेकर अलर्ट पर पटना पुलिस, 273 इलाकों मैं तैनात रहेंगे दंडाधिकारी; 24 घंटे होगी गस्ती
चेहल्लुम त्योहार के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के 273 स्थानों पर 363 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बिना अनुज्ञप्ति के जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और पहलाम के जुलूसों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
Bihar News: बदलने वाली है पटना शहर के सरकारी स्कूलों की सूरत, 580 विद्यालयों का होगा कायाकल्प
Bihar News: बदलने वाली है पटना शहर के सरकारी स्कूलों की सूरत, 580 विद्यालयों का होगा कायाकल्प
पटना जिले के 580 स्कूलों में सितंबर से मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का काम शुरू होगा। अतिरिक्त कक्षाओं बाउंड्री वॉल स्वच्छ पेयजल शौचालय बिजली बोरिंग हैंडवॉश स्टेशन किचन बेंच-डेस्क भवन की मरम्मत कार्यशाला और प्रयोगशाला के लिए सामग्री नए स्कूल भवन और परिसर विकास जैसे काम होंगे। जिलाधिकारी ने राज्य निधि से असैनिक कार्य के तहत मूलभूत सुविधाओं के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी है।
Patna News: MLA रीतलाल के भाई ने कराया था AIIMS सेक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज
Patna News: MLA रीतलाल के भाई ने कराया था AIIMS सेक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज
एम्स सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय पर फायरिंग के मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रेमनाथ पर गोली चलाने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि पिंकू यादव ने ही उन्हें प्रेमनाथ पर हमला करने के लिए कहा था। पुलिस अब पिंकू यादव की तलाश कर रही है।
Bihar News: समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर; 43 लोग थे सवार
समस्तीपुर में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के नदजीक नेपाल से देवघर पूजा करने जा तीर्थ यात्रियों एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन यात्रियों में कुछ बच्चे भी शामिल थे।
समस्तीपुर:- समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया।