Skip to main content

Banka News: बाराहाट थानाध्यक्ष ने रजौन दारोगा को बीच सड़क पर पीटा, पैसे लेकर गाड़ियों की पासिंग का लगाया आरोप

Banka News: बाराहाट थानाध्यक्ष ने रजौन दारोगा को बीच सड़क पर पीटा, पैसे लेकर गाड़ियों की पासिंग का लगाया आरोप

बिहार के बांका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने सब इंस्पेक्टर ऋषिराज सिंह की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। सब इंस्पेक्टर ऋषिराज ने एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के पास न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच गाड़ियों की पासिंग को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर की पिटाई की 

Bihar News: अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं चरमराई, AIIMS-IGIMS में आज भी जारी रहेगी हड़ताल; PMCH-NMCH में होगा इलाज

Bihar News: अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं चरमराई, AIIMS-IGIMS में आज भी जारी रहेगी हड़ताल; PMCH-NMCH में होगा इलाज

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली लेकिन अन्य एसोसिएशन ने अबतक अपनी हड़ताल वापस नहीं ली है। इसके चलते बिहार समेत पूरे देश में आज भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को हड़ताल की वजह से एम्स पटना पीएमसीएच और एनएमसीएच में चिकित्सा सेवाएं (Medical Services in Bihar) बाधित रहीं। एम्स पटना व आइजीआइएमएस में आज भी हड़ताल जारी रहेगी।

Bihar News: पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

Bihar News: पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

पटना में नोएडा के एक युवक सहित 2 लोगों की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों का एक नशेड़ी युवक के साथ विवाद हो गया था। नशेड़ी युवक के गाली-गलौज से गुस्साए अपराधी उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी बीच नोएडा का युवक उधर से गुजर रहा था जिसने अपराधियों की करतूत को देख लिया जिसके बाद अपराधियों ने दोनों को ही गोलियों से भून डाला।

Mukesh Sahani: क्या फिर NDA के साथ जाएंगे मुकेश सहनी? खुद दे दिया जवाब; RJD को लेकर कह दी बड़ी बात

Mukesh Sahani: क्या फिर NDA के साथ जाएंगे मुकेश सहनी? खुद दे दिया जवाब; RJD को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने पाला बदलने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में बता दिया कि वह 2025 में क्या करने वाले हैं। उन्होंने निषाद आरक्षण की मांग भी दोहराई। मुकेश सहनी द्वारा तिरंगा की तस्वीर लगाए जाने के बाद अटकलें तेज हो गई थीं। बता दें कि मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव तेजस्वी के साथ मिलकर लड़ा था।

NIRF Ranking 2024: देश के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट, PU व पटना वीमेंस कॉलेज भी रैंकिंग में शामिल

NIRF Ranking 2024: देश के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट, PU व पटना वीमेंस कॉलेज भी रैंकिंग में शामिल

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 (NIRF Ranking 2024) जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में रिपोर्ट में पटना विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी श्रेणी में और पटना वीमेंस कॉलेज कॉलेज श्रेणी में जगह बनाने में सफल रहे हैं। लेकिन स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी श्रेणी के टॉप-50 में बिहार का कोई भी विश्वविद्यालय शामिल नहीं हो पाया है। पटना विश्वविद्यालय ने 51-100 श्रेणी में जगह बनाई है।

Bihar News: आज बिहार के अस्पतालों में नहीं मिलेगी OPD सेवा, PMCH और AIIMS में भी हड़ताल पर डॉक्टर

Bihar News: आज बिहार के अस्पतालों में नहीं मिलेगी OPD सेवा, PMCH और AIIMS में भी हड़ताल पर डॉक्टर

Bihar Hospitals कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को जूनियर रेजिडेंट की देशव्यापी हड़ताल का असर बिहार के मेडिकल कॉलेजों पर भी दिखा। सबसे उग्र विरोध नालंदा मेडिकल कॉलेज में दिखा। यहां एक घंटे बाद ही पंजीयन काउंटर पर ताला जड़ दिया गया। वहीं PMCH और IGIIMS में कैंडल मार्च और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Bihar News: भोजपुर में बालू भंडारण के चालान ऑफिस पर अपराधियों का तांडव, 2 कर्मियों को मारी गोली; पैसे लूटकर हुए फरार

Bihar News: भोजपुर में बालू भंडारण के चालान ऑफिस पर अपराधियों का तांडव, 2 कर्मियों को मारी गोली; पैसे लूटकर हुए फरार

बिहार के भोजपुर में खंडोल-काजीचक घाट स्थित बालू भंडारण केंद्र के चालान ऑफिस पर सोमवार को हथियारबंद बंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। हथियार के बलपर लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर अपराधियों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। चार की संख्या में चालान ऑफिस में घुसे हमलावरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था।

बेरोजगार पति ने महिला सिपाही को मारकर खुद भी लगाई फांसी, सास और बच्चों की हत्या करने वाली पत्नी को दी सजा

बेरोजगार पति ने महिला सिपाही को मारकर खुद भी लगाई फांसी, सास और बच्चों की हत्या करने वाली पत्नी को दी सजा

बिहार के भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एसएसपी ऑफिस में तैनात सिपाही नीतू ठाकुर ने अपने दोनों बच्चों और सास का गला रेत डाला। घटना के बाद महिला सिपाही के पति ने नीतू की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। महिला सिपाही के पति ने सुसाइडल नोट में नीतू के अवैध संबंध की बात कही है।

भागलपुर। एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नीतू ठाकुर ने अपनी सास और अपने दो बच्चों की चाकू से गला रेतकर व ईंट से कूचकर हत्या कर दी।

Jehanabad Stampede News: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक घायल

 बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर (Siddheshwar Dham) में सोमवार तड़के मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में पांच महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक चौथी सोमवारी (Sawan Somwari) पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

 जहानाबाद:- बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ी पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। 30 से अधिक घायल हो गए हैं।

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में क्यों मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी ने बताई सच्चाई; पुलिस पर भी लगाए आरोप

 बिहार के जहानाबाद में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए हैं। घटना रात एक बजे की है। चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान अचानक से धक्का-मुक्की शुरू हो गई देखते ही देखते भगदड़ मच गई जिसकी वजह से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जहानाबाद:- बिहार के जहानाबाद जिले में मखदूमपुर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक के घायल हो गए।