सैन्य वाहन की सुरक्षा में बांग्लादेश से भारत लौटीं 70 छात्राएं, बताए वहां के खौफनाक हालात
केंद्र सरकार के मुताबिक बांग्लादेश से 7200 से अधिक भारतीय छात्र-छात्राएं भारत लौट आए हैं। इनमें अभी भी कुछ बांग्लादेश में फंसे हैं जिन्हें भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में 9000 से अधिक छात्रों सहित लगभग 19000 भारतीय नागरिक रहते हैं। वहीं 70 छात्राएं बिहार भी लौटी हैं।
बिहार: भागलपुर में प्रसिद्ध दवा कारोबारी के बेटे की हत्या, घात लगाए अपराधियों ताबड़तोड़ दागी गोलियां
बिहार: भागलपुर में प्रसिद्ध दवा कारोबारी के बेटे की हत्या, घात लगाए अपराधियों ताबड़तोड़ दागी गोलियां
भागलपुर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी बलराम केडिया के 22 वर्षीय पुत्र रौनक केडिया की बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिदेव की मंदिर वाली गली में जब रौनक ने कदम रखा तो वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर को निशाना बना कई गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से दागी जिससे उनके सिर के आधे हिस्से का चीथड़ा उड़ गया। मौके पर उनकी मौत हो गई।
बिहार पॉलिटिक्स: क्या हिना शहाब फिर RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक मीटिंग
बिहार पॉलिटिक्स: क्या हिना शहाब फिर RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक मीटिंग
हिना शाहब बिहार के सिवान में सियासी अटकलें उस समय तेज हो गईं जब दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अचानक लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंच गईं। तीनों की लगभग 1 घंटे तक की सीक्रेट मीटिंग हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव से लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई। बता दें कि इस बार हिना शहाब ने सिवान से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था।
Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी
Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी
Flood in बिहार हाल के दिनों में नेपाल में लगातार बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियों में जल स्तर बढ़ गया है कुछ नदियां अपने खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं पटना में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दीघा घाट में जलस्तर बढ़ गया है। बागमती और कोसी भी उफान पर है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
छपरा न्यूज़: सदर अस्पताल में DM अमन समीर के अचानक पहुंचने से मची खलबली, 2 निजी एंबुलेंस जब्त; 3 गिरफ्तार
छपरा न्यूज़: सदर अस्पताल में DM अमन समीर के अचानक पहुंचने से मची खलबली, 2 निजी एंबुलेंस जब्त; 3 गिरफ्तार
डीएम अमन समीर इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं। मंगलवार देर रात उन्होंने छपर के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल भी मौजूद रही। डीएम ने अस्पताल पहुंचते ही आपातकालीन वार्ड के पास खड़ी दो निजी एंबुलेंस पर सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया। पुलिस ने दोनों एंबुलेंस को जब्त कर लिया है।
Bhagalpur मेट्रो: भागलपुर मेट्रो का किराया कैसे होगा तय? अधिकारियों ने दी जानकारी; बता दिया सरकार का प्लान
Bhagalpur मेट्रो: भागलपुर मेट्रो का किराया कैसे होगा तय? अधिकारियों ने दी जानकारी; बता दिया सरकार का प्लान
भागलपुर मेट्रो रूट भागलपुर मेट्रो का रूट क्या होगा किराया क्या होगा इन्हें तय करने के लिए शहरी विकास व आवासन विभाग शहर की ट्रैफिक व ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। इसके तहत आम लोगों से हर तरह की जानकारी जुटाई जा रही है। ड्राइवर और वाहन मालिकों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है। उनसे कम से कम एक मिनट बात की जा रही है।
पटना न्यूज़: पटना जिले के डीपीओ अरुण कुमार मिश्र निलंबित, लगे घोर लापरवाही के आरोप; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
पटना न्यूज़: पटना जिले के डीपीओ अरुण कुमार मिश्र निलंबित, लगे घोर लापरवाही के आरोप; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
पटना DPO सुस्पेंडेड पटना जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। उनपर घोर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अरुण कुमार मिश्र ने शिक्षा विभाग के आदेश को नजरअंदाद किया। निलंबन के दौरान उन्हें अनुमान्य जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। शिक्षा विभाग ने विशेष सचिव डा.सतीश चन्द्र झा की निरीक्षण रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है।
गरीब रथ एक्स्प्रेस: यात्रीगण ध्यान दें... रूट बदलकर गुजरेगी आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ
बिहार ट्रेन न्यूज़ दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 7 अगस्त यानी आज रूट बदलकर जाएगी। यह ट्रेन अब नरकटियागंज-सिकटा रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 8 अगस्त को सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी रूट बदलकर चलेगी। आठ अगस्त को ही रक्सौल से आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। हालांकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
बिहार न्यूज़: गजब हो गया बिहार में... न रोड, न नदी; 3 करोड़ खर्च कर खेत में बना डाला पुल
बिहार ब्रिज न्यूज़ बिहार के अररिया में एक अनोखा पुल वायरल हो रहा है जो कि किसी बिना एप्रोच के बना है। आप देखेंगे कि यह पुल एक खेत में बना है जहां कि बिल्कुल भी पानी नहीं है। इस पुल की लंबाई महज 40 मीटर है और इसपर करीब 3 करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए गए। अब बिहार सरकार के अधिकारियों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
पति-पत्नी और वो... प्रेमिका के साथ रंगे हाथों धराया शादीशुदा शख्स, बीवी ने जमकर बरसाए लात और घूंसे; घंटों चला ड्रामा
पति-पत्नी और वो... प्रेमिका के साथ रंगे हाथों धराया शादीशुदा शख्स, बीवी ने जमकर बरसाए लात और घूंसे; घंटों चला ड्रामा
बिहार में अररिया के फारबिसगंज शहर में पति-पत्नी और वो का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फारबिसगंज शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक भाड़े के मकान में अपनी प्रेमिका को पत्नी बताकर रख रहे शादीशुदा युवक की असली पत्नी वहां पहुंच गई। युवक की पत्नी ने पहले तो अपने पति को लात-घूंसों से पीटा और उसके बाद प्रेमिका की भी जमकर धुनाई की।