पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
मध्य प्रदेश में जबलपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहा के प्रमुख आकर्षण में भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात शामिल हैं। नवरात्रि और दशहरा के दौरान यह शहर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
- Read more about पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
- Log in to post comments
- 4 views
उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी; मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
उज्जैन से बड़े हादसे की खबर आ रही है जहां महाकाल मंदिर के सामने स्थित बड़ा गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच पुरानी दीवार तेज बारिश के चलते ढह गई। हादसे में दो लोगों के मरने की भी खबर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदौर में अश्लील वीडियो शूट पर मचा बवाल तो युवती ने मांगी माफी, कहा- अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगी
Indore Video Case इंदौर के मेघदूत चौपाटी पर एक युवती बेहद कम कपड़ों में घूमने लगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। इस बीच मां अहिल्या मंच ने ज्ञापन सौंप कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि हंगामा बढ़ता देख युवती ने अपनी हरकत पर माफी मांग ली। उसने कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
MP News: शाजापुर के मक्सी में खूब चले हथियार और गोलियां, एक की मौत; इलाके में कई जिलों की पुलिस तैनात
शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले गोलियां भी चल। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है वहीं स्थिति को देखते हुए कई जिलों की पुलिस तैनात की गई है।
जस्टिस सुरेश कुमार कैत बने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगूभाई ने राजभवन में दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने जस्टिस सुरेश कुमार कैत को बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। जस्टिस कैत हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म कैथल जिले के काकौत गांव में हुआ है। वे दिल्ली आंध्र प्रदेश व तेलंगाना हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।
MP News: सड़क के गड्ढे में स्कूटर गिरा तो सिर के बल गिरी महिला पहुंची कोमा में, पति पर ही कर लिया केस दर्ज
Indore News एमपी के इंदौर में बीआरटीएस पर बने सड़क के बड़े गड्ढे में स्कूटर गिरकर असंतुलित हो जाने से एक महिला कोमा में चली गई। हैरानी की बात यह है कि उसके पति पर ही केस दर्ज कर लिया गया है। अब पत्नी अस्पताल में भर्ती है पति पुलिस केस में फंस गया है। इधर उनका छोटा बच्चा असहाय है।
'मां मुझे माफ कर देना, मैं नौकरी नहीं ढूंढ पाया, भोपाल के 19 वर्षीय युवक ने पत्र लिख कर ली आत्महत्या
भोपाल के 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में युवक ने मां से माफी मांगी और कहा कि उसने बहुत कोशिश की लेकिन नौकरी नहीं मिली। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपाल। भोपाल के कोलार इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीएम मोहन यादव कोलकाता में आयोजित GIC में शामिल होने के लिए हुए रवाना, निवेश को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा निवेशक बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। मैं भी बड़े शहरों में जा रहा हूं जहां बड़े निवेशक रहते हैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं उनसे संवाद कर रहा हूं उनकी शंकाओं का समाधान कर रहा हूं और उन्हें सरकार की योजनाओं से कैसे लाभ मिल सकता है इस बारे में बता रहा हूं।
बिजनेसमैन की बेटी बनेगी शिवराज सिंह की बहू, बड़ी कंपनी के मालिक हैं कृषि मंत्री के समधी
आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हुई है।
Indore Hit and Run: इंदौर में BMW से दो लड़कियों की जान लेने वाले गजेंद्र के खुले कई राज, हादसे की वजह सामने आई
मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से दो युवतियों की जान लेने वाले चालक के बारे में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। हादसे वाली रात वह अपने सीनियर की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहा था। भीषण हादसे के बाद भी वह पार्टी में शामिल हुआ। इसके बाद अपने घर गया और सो गया।