Skip to main content

MP News: सवारी बनकर बस को रोका और हथियार के दम पर यात्रियों को लूटा, घटना के बाद फरार हो गए बदमाश

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सवारी बस को लूटने के मामला सामने आया है। बदमाशों ने हाथ दिखाकर बस को रोका। ड्राइवर ने यात्री समझकर बस को रोक दिया। इसके बाद हथियार के दम पर यात्रियों को डरा धमकाकर बदमाशों ने यात्रियों से आभूषण और नकदी लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो बदमाशों ने बस को रोककर महिलाओं के जेवर छीन लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस दौरान उनकी बाइक मौके पर छूट गई। पुलिस बाइक को बरामद का उसके आधार पर छानबीन कर रही है।

पहले 30 लाख रुपये दो', रैगिंग के बाद PG छात्रा से मेडिकल कॉलेज ने की डिमांड; HC ने पीड़िता को दिलाया न्याय

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पहले तो छात्रा के साथ रैगिंग की गई फिर जब छात्रा ने एडमिशन वापस लेने का फैसला किया तो कॉलेज प्रबंधन ने उससे 30 लाख रुपये मांगे। कॉलेज के इस फैसले के खिलाफ छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुनवाई के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके साथ क्या अत्याचार हुआ है।

जबलपुर।जबलपुर के सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान पीजी पाठ्यक्रम की छात्रा को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

जो करना है कर लेना', स्कूल में शराब पीकर पहुंचे मास्टर साहब, नशे में छात्रा के काटने लगे बाल; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

 रतलाम में सरकारी स्कूल के एक सहायक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और इसके बाद जमकर हंगामा किया। शिक्षक ने नशे की हालत में अधिकारियों को भी बुरा भला कहा और आस-पास के लोगों से गाली गलौज की। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है जिसमें वह एक छात्रा का बाल कैंची से काटने का प्रयास कर रहा है।

Bhopal News: '5 मिनट लेट आने पर झाड़ू-पोंछा लगवाया जाता है', छात्राओं ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की सैकड़ों लड़कियों ने बुधवार को प्रबंधन और एक कर्मचारी वर्षा झा के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले ही नियुक्त की गई सुश्री झा ने कथित तौर पर माफी मांगी है। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के दावे का खंडन करते हुए जोर देकर कहा कि शिक्षक छात्रों को दंडित नहीं करते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के अवसान से राजनैतिक प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Baba Mahakal की सवारी से 'शाही' शब्द हटाने को मिला मोहन सरकार का साथ, ढूंढा जा रहा नया नाम

उज्जैन सहित मध्य प्रदेश का सनातनी समाज इस मुद्दे पर एकजुट है और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। इसमें न केवल इस्लामिक और सामंतवादी गंध वाले शब्द शाही सवारी को हटाने की मांग की जाएगी बल्कि संस्कृत के पांच व हिंदी के पांच नए नाम भी सुझाए जाएंगे।

अस्पताल में दरवाजा पीटता रहा नशेड़ी, चीखती-चिल्लाती रही महिला डॉक्टर; इंदौर में याद आया कोलकाता कांड

अस्पताल में दरवाजा पीटता रहा नशेड़ी, चीखती-चिल्लाती रही महिला डॉक्टर; इंदौर में याद आया कोलकाता कांड

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोलकाता कांड की याद आ गई। मगर गनीमत रही कि यहां कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इंदौर के एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक महिला डॉक्टर के ड्यूटी रूम का दरवाजा नशेड़ी पीटता रहा। डरी-सहमी महिला चिकित्सक ने आवाज लगाकर अपने आपको सुरक्षित किया। अस्पताल प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया है। 

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया

विमान को आनन-फानन नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की गहन जांच की गई। इंडिगो एयरलाइन ने खुद ही यह जानकारी साझा की। फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद जा रही थी। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी। हालांकि जांच में यह अफवाह निकली थी। 

Mobile Phone Blast: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... कार्टून देख रहे थे बच्चे, तभी हो गया ब्लास्ट; दो घायल

Mobile Phone Blast: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... कार्टून देख रहे थे बच्चे, तभी हो गया ब्लास्ट; दो घायल

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में कुछ भी देखना खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया है। यहां चार्जिंग में लगे मोबाइल में कार्टून देखते वक्त तेज धमाका हो गया। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

Madhya Pradesh: कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर, फूर्तीले चीते पवन की हुई मौत; नाले में मिला शव

Madhya Pradesh: कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर, फूर्तीले चीते पवन की हुई मौत; नाले में मिला शव

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में एक नाले के पास नर चीता पवन मृत पाया गया। पवन सुबह करीब 1030 बजे नाले के किनारे मृत पाया गया। हाल ही में हुई बारिश के कारण नाला उफान पर था और पवन का सिर पानी में डूबा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि कोई बाहरी चोट नहीं थी।