Skip to main content

उत्तर प्रदेश गर्मी का रेड अलर्ट: पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी, दोपहर में आगरा और झांसी का पारा 47 के पार

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है। आगरा और झांसी का तापमान दोपहर दो बजे ही 47 डिग्री के पार हो गया है। 

नागपुर, औरंगाबाद, गोवा की उड़ानें दो जुलाई से शुरुआत, तीन हजार से शुरू होगा किराया

लखनऊ ब्यूरो

Flight लखनऊ टू गोवा: लखनऊ एयरपोर्ट से कुछ नई उड़ाने जुलाई माह से शुरू होंगी। खास बात यह है कि इनका किराया आपके बजट में होगा। जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

इंडिगो की अमौसी एयरपोर्ट से नागपुर, औरंगाबाद होते हुए गोवा की कनेक्टिंग उड़ानें दो जुलाई से शुरू होंगी। इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जल्द बुकिंग खोल दी जाएगी। इनका किराया तीन से पांच हजार रुपये के बीच होगा।

यूपी: भाजपा ने पूर्वांचल में झोंकी ताकत, आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, योगी की भी सभाएं

लखनऊ समाचार

PM Modi: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में अब यूपी की 13 सीटें बची हैं। इन सीटों को जीतने के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की सीटों पर धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में पीएम रविवार को भी पूर्वांचल की सात सीटों के लिए तीन चुनावी सभाएं करेंगे। ये चुनावी सभाएं मीरजापुर, मऊ एवं देवरिया में होंगी।