Skip to main content

‘140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में…’, जातिगत जनगणना के फैसले पर सीएम योगी का रिएक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिगत जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह 140 करोड़ देशवासियों के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इससे देश आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होगा।

लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा जनगणना के साथ ही जातिगत जनगणना कराने की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका स्वागत किया है। 

उ०प्र०: आज से दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, जिलों के बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधी बात

लखनऊ सुनील यादव

रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं। रायबरेली के साथ वह अमेठी भी जाएंगे।

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन हलकान रहा।

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बड़ा बदलाव, माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर के लिए अब बीएड हुआ अनिवार्य

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

 यूपी में एडेड कॉलेजों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए राजकीय विद्यालय की योग्यता लागू कर दी गई है। 

प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम अर्हता को राजकीय विद्यालयों के लिए निर्धारित अर्हता के समान कर दिया गया है। इसमें लेक्चरर के लिए बीएड अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए संशोधित शैक्षिक योग्यता का आदेश जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल

लखनऊ समाचार

UP Temperature Today: यूपी में मौसम पूरी तरह से गर्मी की गिरफ्त में है। सोमवार को यूपी के कई जिलों का पारा 40 के ऊपर गया। आज भी प्रदेश के कई जिलों में लू का अनुमान है। 

UP Heatwave News: गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह के पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा छठे पायदान पर रहा। प्रयागराज और वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। 

शिवम की नृशंस हत्या से कल्याणपुर में कोहराम, प्रशासन अलर्ट, निष्पक्ष जांच की मांग की

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

अमेठी के कल्याणपुर गांव में शिवम कोरी की हत्या के मामले में पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

कल्याणपुर गांव के रहने वाले शिवम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को लेकर सक्रियता तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर पर गांव के विकास यादव व मान सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Lucknow-Sitapur Highway: अब लखनऊ से सीतापुर सिर्फ 1 घंटे में! हाईवे को 6 लेन बनाने की तैयारी शुरू

लखनऊ-सीतापुर हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छह लेन का बनाने जा रहा है जिससे यात्रा और सुगम होगी। इस परियोजना से लखनऊ से सीतापुर के बीच लगने वाला समय घटकर लगभग एक से सवा घंटा हो जाएगा। हाईवे के चौड़ीकरण से कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे यातायात में सुधार होगा और लोगों को जल्द गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।