'लालबागचा राजा' अरब सागर में धूमधाम से विसर्जित, अनंत अंबानी के चढ़ाए 15 करोड़ के मुकुट का क्या हुआ?
10 दिवसीय गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया है। लोगों ने धूमधाम के साथ भगवान गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की प्रतिमा का अरब सागर में बुधवार को विसर्जन हुआ। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी विसर्जन में पहुंचे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राम मंदिर सहित परिसर के उपमंदिरों पर इस वर्ष खर्च होंगे 850 करोड़ रुपये, जून 2025 तक पूरा होगा निर्माण
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में तेजी आई है। प्रथम तल लगभग पूर्ण हो गया है और द्वितीय तल का 50% काम पूरा हो गया है। परिसर में सात ऋषियों-मुनियों और छह देवी-देवताओं के मंदिरों का भी निर्माण हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस वित्तीय वर्ष में 850 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रविधान किया है। निर्माण जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Maha Kumbh 2025: हाइड्रोजन क्रूज से काशी से प्रयागराज का होगा तीर्थाटन, यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
हाइड्रोजन क्रूज से तीर्थाटन का अनोखा अनुभव लें। यह अत्याधुनिक क्रूज विभिन्न हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित है और चुनार का किला मीरजापुर और विंध्याचल के दर्शन भी कराएगा। जल पर्यटन को नई दिशा देने वाला यह क्रूज प्रदूषण मुक्त यात्रा का आनंद देगा। हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित इस मिनी क्रूज का सफर यादगार रहेगा।
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 में तीर्थ यात्रियों को जलमार्ग से यात्रा का एक नया अनुभव मिलेगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण हाइड्रोजन चालित मिनी क्रूज को प्रयागराज से काशी के बीच चलाने की योजना बना रहा है। विभिन्न हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित इस मिनी क्रूज का सफर यादगार रहेगा।
UP News: हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, आगरा से रामनगरी का किराया मात्र 45 हजार रुपये
अयोध्या धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से पूरी होगी। 45 हजार रुपये में हेलीकाप्टर से अयोध्या की यात्रा की जा सकेगी। कंपनी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 60 घंटे से पहले बुकिंग कराने वालों को 40 प्रतिशत की छूट देगी। उड़ान में पांच किलो वजन की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। कंपनी ने दररों की घाेषणा कर दी है।
300 साल पुराने मंदिर के पास खोदाई में मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, देखने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के डुंडरा गांव में 300 साल पुराने गौरी शंकर मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति को मंदिर में रखा गया है और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। माना जा रहा है यह मूर्ति कई वर्षों पुरानी है। हालांकि प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है।
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज के नए DM की बड़ी योजना, बचे हुए कार्यों में तेजी लाने पर फोकस
प्रयागराज के नए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही महाकुंभ 2025 की तैयारियों में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए रात-दिन काम किया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
Mahakumbh New LOGO: योगी सरकार की बड़ी पहल, महाकुंभ के लिए नया लोगो तैयार; जानिए क्या है खास
Mahakumbh New LOGO महाकुंभ 2025 का नया लोगो तैयार हो गया है जो कुंभ के दिव्य और भव्य स्वरूप को दर्शाता है। इस बार के लोगो में स्वच्छ कुंभ-सुरक्षित कुंभ को भी स्थान मिला है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका लोकार्पण करेंगे। पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालयों आधिकारिक पत्रों और सरकारी कागजातों पर यह लोगो होगा। योगी सरकार इसे देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाकर महाकुंभ का प्रचार-प्रसार करेगी।
प्रयागराज:- महाकुंभ 2025 का लोगो तैयार हो गया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से यह लोगो बनाया गया है। इसके लिए दो एजेंसियों को भी लगाया गया था।
बिजनौर के साईं मंदिर में लाखों की चोरी; बाइक से आए नकाबपोश युवक चुरा ले गए गणेश मूर्ति सहित दानपात्र
Bijnor News साईं मंदिर सर्राफा बाजार से कुछ मीटर दूर है। इस बाजार में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। देर रात चोरों ने साईं मंदिर से सोने का छत्र दानपात्र और मूर्तियां चुरा लीं। रविवार सुबह चोरी की जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए जिसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष पर ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, हर इच्छा होगी पूर्ण
रवि प्रदोष व्रत भगवान शंकर को बेहद प्रिय है। यह महीने में दो बार आते हैं। इस बार यह व्रत 15 सितंबर यानी आज रखा जा रहा है। रविवार को पड़ने की वजह से इसे रवि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष की दृष्टि से इस बार का प्रदोष व्रत बेहद खास माना जा रहा है जिसे करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होगी।
श्री अगस्त्यमुनि आश्रम ट्रस्ट के वार्षिक कार्यक्रमों की शुरुआत
बरेली समाचार
- Read more about श्री अगस्त्यमुनि आश्रम ट्रस्ट के वार्षिक कार्यक्रमों की शुरुआत
- Log in to post comments
- 2 views