कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा पहला जत्था, LG मनोज सिन्हा दिखाएंगे हरी झंडी
जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होने वाला है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवती नगर से जत्थे को हरी झंडी दिखाएंगे। इस वर्ष 3 लाख से ज़्यादा भक्तों ने पंजीकरण कराया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव ने यात्री निवास का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बड़ी परेशानी, सफाई कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल; क्या है उनकी मांगें?
उधमपुर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है जिससे शहर में कचरे का ढेर लग गया है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी अड़े हुए हैं। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भगवान श्री शनि धाम मुजफ्फरपुर में काला छाता चढ़ाते ही उतर जाती है साढ़ेसाती
122 साल पुराना बिहार के मुजफ्फरपुर में बना शनि देव का मंदिर
पंकज पाराशर छतरपुर
कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनि की साढ़ेसाती रहती है वो परेशानियों से घिरा रहता है. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से घिरे हैं तो चले आइये बिहार के मुजफ्फरपुर और शनिदेव के इस मंदिर में चढ़ाइये काला छाता । मान्यता है कि काला छाता चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और परेशानियों का अंत हो जाता है ।
122 साल पुराना है शनिदेव का मंदिर
- Read more about भगवान श्री शनि धाम मुजफ्फरपुर में काला छाता चढ़ाते ही उतर जाती है साढ़ेसाती
- Log in to post comments
- 11 views
कैंची धाम शटल सेवाओं से पर्यटक परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार; एक्स्ट्रा चार्ज लेने का भी आरोप
कैंची धाम में भक्तों की भीड़ के कारण शटल सेवाओं में परेशानी हो रही है। पर्यटकों को समय पर शटल नहीं मिल रही है और अतिरिक्त किराया लेने के आरोप भी लग रहे हैं। प्रशासन ने भवाली और भीमताल से शटल सेवाएं शुरू की हैं लेकिन पार्किंग स्थलों पर शटल वाहनों की कमी और जाम की समस्या से पर्यटक निराश हैं।
भवाली। जून माह में पीक सीजन होने की वजह से कैंची धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है। आए दिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम: एक पेड़ मां के नाम
बरेली समाचार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बरेली पुलिस लाइन में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के लिए योगदान देना है।
एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस:अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा बरेली जोन कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण
एक पेड़ मां के नाम: विश्व पर्यावरण दिवस
बरेली समाचार
श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा सभी से वृक्षारोपण करने की अपील करते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया।
वृक्षारोपण के दौरान विशेष कार्याधिकारी (कल्याण) बरेली जोन, स्टॉफ ऑफिसर, बरेली जोन एवं समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
सफेद संगमरमर के मकराना पत्थरों से बनी हैं पूरक मंदिरों में स्थापित मूर्तियां, राम दरबार का वजन कुल दो टन
अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनी हैं जिन्हें जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय और उनके परिवार ने बनाया है। इन मूर्तियों में राम दरबार सप्तर्षि और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं शामिल हैं जिनका वजन 200 किलोग्राम से लेकर दो टन तक है। पांडेय परिवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर के सात पूरक मंदिरों में विराजित विभिन्न देवों की प्रतिमाएं और राम दरबार की सभी प्रतिमाओं का निर्माण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सफेद संगमरमर के मकराना पत्थरों से कराया है।
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्टी कार्यक्रम
बरेली समाचार
- Read more about राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्टी कार्यक्रम
- Log in to post comments
- 49 views
सिख धर्म के पांचवें में गुरु के स्मरण में मीठी शरवत छबील
बरेली समाचार
आज दोपहर सिख धर्म के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा कमेटी, गुरु नानक दरबार, सुभाष नगर में उनकी शहादत की वर्षी पर गर्मी के मौसम में मीठी छबील से शरबत बाँटते हुए कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने न्याय, धार्मिक सहिष्णुता और मानवता का संदेश देने वाले सिख धर्म के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी को ज्योतिजोत दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Read more about सिख धर्म के पांचवें में गुरु के स्मरण में मीठी शरवत छबील
- Log in to post comments
- 8 views