मंदिर के पुजारी की करतूत से हर कोई हैरान... नाबालिगों की बनाता था पोर्न वीडियो
जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव बाटी में आए थे। वह यहां आकर मंदिर की सेवा पूजा करने लगे। इस मंदिर में शिवजी समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। गांव के लोग मंदिर में हर रोज पूजा अर्चना करते हैं।
- Read more about मंदिर के पुजारी की करतूत से हर कोई हैरान... नाबालिगों की बनाता था पोर्न वीडियो
- Log in to post comments
- 10 views
ससुर ही निकला हत्यारा, बहू का चुन्नी से दबाया था गला...फिर 10 फुट गहरे गड्डे में दफनाया
पल्ला थाने के रोशन नगर में विवाहिता को दफनाने के मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में में 21 अप्रैल की देर रात को भूप सिंह ने ही अपनी बहू तन्नू की गला दबाकर हत्या की थी। फिर उसके शव को गली में खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी।
पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली खलीलाबाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुरस्कार घोषित किया था।
संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात अजगैबा घाट पर दबिश दी। पुलिस को देखकर 25 हजार का इनामी बदमाश भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलाई।
मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर की मुस्कान बनी 'कातिल', प्रेमी के लिए अपने ही दो बच्चों को दी खौफनाक मौत
मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। महिला का नाम मुस्कान है और उसका अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जुनैद मुस्कान से शादी करना चाहता था लेकिन बच्चों को साथ रखने को तैयार नहीं था। इसलिए दोनों ने मिलकर बच्चों को मारने का षड्यंत्र रचा।
'भैय्या... बचा लो प्लीज, ये लोग मुझे मार डालेंगे', फिर चंद घंटों बाद ही मिली ऐसी खबर; परिजनों के उड़ गए होश
हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता राखी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के भाई जितेश ने ससुराल पक्ष पर 11 लाख रुपये और दो कार की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व दो कार की मांग पूरी न होने पर थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, हसबेंड की इस आदत से परेशान थी वाइफ; एक कार के दौड़ने से हुआ खुलासा
कोटद्वार में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने शराब पिलाकर फावड़े से वार कर हत्या की थी।
आम को लेकर यूपी में चल गई अंधाधुंध गोलियां, प्रधान सहित चार हिरासत में
कुशीनगर के जवहीं नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए। एक गुट ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरयासुजान:- आम तोड़ने के विवाद में जवहीं नरेंद्र गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है पुलिस ने ग्राम प्रधान बबलू देवान सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- Read more about आम को लेकर यूपी में चल गई अंधाधुंध गोलियां, प्रधान सहित चार हिरासत में
- Log in to post comments
- 3 views
5 साल का रिलेशनशिप, शादी की तमन्ना और फिर मौत... गर्लफ्रेंड का बेरहमी से रेत दिया गला, इस गलती से पकड़ा गया आरोपी
कर्नाटक के संजय केविन एम ने अपनी प्रेमिका रोशनी मोसेस एम की गोवा में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को रोशनी के पर्स में हुबली से गोवा का बस टिकट मिला जिससे संजय तक पहुंचने में मदद मिली। संजय और रोशनी बेंगलुरु साउथ के रहने वाले थे और शादी करने गोवा आए थे।
बिहार में भी सोनम रघुवंशी जैसा मामला, पत्नी ने काटा पति का गला; फिर फंदे से लटकाया शव
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रंजीत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी सविता देवी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने सविता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मधेपुरा। सोनम रघुवंशी की तरह का एक मामला मधेपुरा जिले में भी सामने आया है। भर्राही थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव में मंगलवार की रात पत्नी ने पति की गला काट कर हत्या कर दी। मृतक रंजीत राम (24) हैं। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था और कनपटी से खून निकल रहा था।
पहले रिश्ते की बहन को भगा ले गया… अब थाने पहुंचकर कह दी ऐसी बात, पुलिस ने तुरंत कर लिया गिरफ्तार
पल्लवपुरम में रिश्ते तब तार-तार हो गए जब एक युवक अपनी रिश्ते की बहन को भगा ले गया। बाद में वे शादी करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप किया युवती को उसके परिवार को सौंप दिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बालिग थे लेकिन उनके रिश्ते के कारण परिवार शादी के खिलाफ थे। युवक पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोदीपुरम। कलयुग में हर रिश्ता तार-तार हो रहा है। एक मामला पल्लवपुरम क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहां कुछ दिन पहले एक युवक रिश्ते की अपनी बहन को ही भगा ले गया था।