लखनऊ: ठकठक गैंग के चार टप्पेबाज गिरफ्तार, चोरी के 23 मोबाइल... नकदी और कार बरामद
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
राजधानी लखनऊ में ठकठक गैंग के चार टप्पेबाज गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी के 23 मोबाइल, नकदी, बैग और कार बरामद हुई है। पुलिस से पूछताछ में इन्होंने कई जुर्म कबूल किए हैं।
यूपी के लखनऊ में ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार लोगों को बातों में उलझाकर पर्स एवं मोबाइल चोरी करने वाले ठकठक गैंग के चार बदमाशों को गौतमपल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, 1650 रुपये रुपये, बैग व कार बरामद की है।
क्राइम: युवक ऑर्डर पर तमंचे बनाकर सप्लाई करता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली में एसओजी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वालपुर गांव के जंगल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह जंगल में अवैध हथियार बनाने का काम करता था।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने वालपुर गांव के जंगल में दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह तमंचा बनाकर उत्तराखंड तक भेजता था। मौके से पांच तमंचे व अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पत्नी को पति ने दी धमकी: काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी
बरेली बदायूं समाचार
-24 टुकड़े करने का डर, चार दिन से घर नहीं गया पति
-दूसरे दिन भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, पत्नी घर में डाल गई ताला
-न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र
पत्नी ने जमीन नाम न करने पर पति के 24 टुकड़े करने की धमकी क्या दी कि पीड़ित चार दिन से घर तक नहीं गया है। वह रिश्तेदारियों में रहकर समय काटने को मजबूर है। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मंगलवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाद दायर करने को प्रार्थना पत्र दिया है।
अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, जंघई स्टेशन पर खंगाली ट्रेन
प्रयागराज समाचार
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद ट्रेन की जांच की गई।
अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जंघई जंक्शन पर ट्रेन को चेक किया गया। जंघई के रेलवे अधिकारियों ने प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता टीम को बुलाया। दो घंटे से अधिक समय से ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन रवाना नहीं हुई।
फिरोजाबाद: मजदूर को थमा दिया 4.88 करोड़ का आयकर नोटिस...महिला के उड़ गए होश, पैनकार्ड के जरिए हुआ कारोबार
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
मजदूर महिला को चार करोड़ से अधिक का आयकर नोटिस मिला। जिस देख महिला और उसके परिवार के होश उड़ गए। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा क्या करें। महिला के पैनकार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया।
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में मजदूरी करने वाली महिला को आयकर विभाग ने चार करोड़ 88 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद निम्न आय वर्ग की महिला व उसका परिवार सकते में है।
आगरा समाचार: पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले गिरफ्तार...पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, दो बाइक भी बरामद
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार महीने पहले भी बदमाशों ने डौकी थाने से आगे झील के पास एक युवक से बैग छीन लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
फतेहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व नगर पालिका कर्मचारी के साथ लूट करने वाले चार लुटेरों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से अंगूठी व घटना में दो प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कीं।
लखनऊ: सिपाही ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, वारदात के पहले फोन तोड़ दिया
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
लखनऊ में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश कुमार गिरि ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। दिनेश ने लाईसेंसी असलहे से सिर में गोली मारी। दिनेश का शव जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास मिला।
आत्महत्या से पहले दिनेश ने मोबाइल फोन तोड़ दिया था। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
पुलिस को मौके से सिपाही की पिस्टल मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चंद्रिका देवी मंदिर में PAC तैनात, चार गिरफ्तार, प्रसाद न लेने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को पीटा
लखनऊ ब्यूरो चीफ विनोद
बख्शी का तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में प्रसाद न लेने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को पीटा था। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रसाद खरीदने से मना करने पर श्रद्धालुओं पर हमले की घटना के बाद मंगलवार को मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना ने पुलिस और मंदिर समिति की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के चलते मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम रही
गोरखपुर: होटल में रात को आती थीं लड़कियां, ऑडी और BMW से पहुंचते शौकीन; लड़की का चेहरा और उम्र देख तय होती थी कीमत
गोरखपुर समाचार
गोरखपुर के कुनराघाट स्थित साइन ग्रैंड होटल में बालिग-नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। देह व्यापार गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से सांठगांठ कर होटल मैनेजर लड़कियां बुलवाता था। होटल में रात के समय लड़कियां पहुंचती थीं।
गोरखपुर के शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार से कुनराघाट इलाके के साइन ग्रैंड होटल में भी बालिग-नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के लिए भेजी जाती थीं। गुरुंग चौक से महज 200 मीटर दूर देवरिया रोड पर स्थित इस होटल में रात के समय लड़कियां मुंह बांधकर पहुंचती थीं।