मॉर्निंग वॉक से लौटा बेटा सदमे में, दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर; मां-बाप और बहन की हत्या
राजधानी से दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। दंपती और उनकी बेटी का शव घर में पड़े मिले। बेटा मॉर्निंग वॉक से लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज मृतक दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी की हत्या की गई है।
नूंह में दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की हत्या, पहाड़ी से फेंक दिया शव
हरियाणा के नूंह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी गांव का ही युवक है जो शराब के नशे में था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव की पहाड़ी में ले जाकर गांव के युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक ने बच्ची की हत्या कर शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।
कॉलेज छात्रों को लग्जरी लाइफ के सपने दिखा लॉरेंस गैंग करा रहा जुर्म, चंडीगढ़ क्लब धमाके की जांच में हुआ खुलासा
लॉरेंस गैंग ने अपराध की दुनिया में अपने टारगेट पूरा करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स को चुनना शुरू कर दिया है। उन्हें मोटी रकम देकर बड़ी वारदातें करवाई जा रही हैं। हिसार एसटीएफ ने चंडीगढ़ बम धमाकों (Chandigarh Blast Case) के आरोपितों से पूछताछ में इस नए मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस अब इन युवाओं की तलाश में जुटी है।
PDU जंक्शन से तीन तस्कर गिरफ्तार...बिहार लेकर जा रहे थे करोड़ों की चांदी; नगदी देखकर पुलिस की फटी रह गईं आंखें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से एक क्विंटल तीन किलो चांदी और तीन लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। चांदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों युवक चांदी और रुपये वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे।
Punjab Crime News: 8 महीने पहले मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, अब आधी रात को कार का पीछा कर दागीं तीन गोलियां
तरनतारन में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इमिग्रेशन सेंटर चलाने वाले अनमोलप्रीत सिंह पर तीन गोलियां चलाई गईं। आठ महीने पहले गैंगस्टर हैप्पी चट्ठा ने उनसे फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तरनतारन। शहर के बस अड्डा के पास इमिग्रेशन सेंटर चलाने वाले अनमोलप्रीत सिंह का पहले स्कार्पियो सवारों ने पीछा किया। इसके बाद फिर तीन गोलियां दागीं। इस दौरान अनमोलप्रीत सिंह बाल-बाल बचा।
1130 किमी दूर तत्काल टिकट पर हो रहा था 'खेल', विजिलेंस ने किया पर्दाफाश; दो रेल कर्मचारी गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने तत्काल टिकटों पर हो रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। गिद्दड़बाहा स्टेशन पर छापा मारकर दो रेल कर्मचारियों को पकड़ लिया है। ये दलालों से सांठगाठ कर यात्रियों से मोटी रकम लेकर तत्काल टिकट बुक करते हैं। दलालों का नेटवर्क एक राज्य से दूसरे राज्य तक फैला हुआ है जिसको तोड़ने के लिए रेलवे की तमाम एजेंसियां प्रयास कर रही हैं।
अंबाला। रेल मंडल का छोटा सा स्टेशन गिदड़बाहा। यहां से करीब 1130 किमी दूर उत्तर प्रदेश के मुहम्मदाबाद स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए आठ लोगों की तत्काल टिकट का फर्जीवाड़ा विजिलेंस ने पकड़ लिया।
'मुझे दबोच लिया, फिर दे लात...दे घूसे', चौकीदार की जुबानी, हापुड़ लूट की कहानी
UP Crime हापुड़ के जरौठी-श्यामपुर मार्ग स्थित श्री श्याम मेटल स्क्रैप फैक्ट्री में पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले चौकीदार को बेरहमी से पीटा और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।
Bareilly News: 15 हजार रुपये मांग रहा था दारोगा, एंटी करप्शन टीम के चंगुल में फंसकर पहुंचा सलाखाें के पीछे
Bareilly News अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दारोगा ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कैलाश से प्राथमिकी से धारा हटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। भमोरा थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बरेली। एंटी करप्शन टीम ने अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने प्राथमिकी से हत्या के प्रयास की धारा हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित दारोगा के विरुद्ध भमोरा थाने में प्राथमिकी लिखी गई है।
Sultanpur News: यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात, अपहरण के बाद छात्र की बेरहमी से हत्या
यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। कर्ज में डूबे एक युवक ने एक छात्र को अगवा कर लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर छात्र की हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि हत्यारोपी युवक लंबे समय से कर्ज में डूबा था। हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। कर्ज में डूबे एक युवक ने एक छात्र को किडनैप कर लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर छात्र की हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Bulandshahr News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम में युवक की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने ईंटों से सिर पर किया प्रहार
एक युवक की सिर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की लेकिन अभी तक स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की पहचान रजत उर्फ गद्दी के रूप में हुई है। वह आश्रम में साफ-सफाई का काम करता था और वहीं सोता भी था। मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर। खुर्जा के तहसील मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सिर पर ईंटों से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। अभी मामले में स्वजन की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।