Bihar Crime: पटना में सड़क किनारे बैठे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मोबाइल लेकर भाग गए बाइक सवार बदमाश
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े राजधानी पटना में सड़क किनारे खड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि भाजपा नेता सड़क के किनारे ऑटोरिक्शा के आने का इंतजार कर रहे थे। बाइक सवार बदमाश का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए हैं।
पटना। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को सिटी चौक थाना क्षेत्र के रामदेव महतो सामुदायिक भवन मोड़ पर सड़क किनारे बैठे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
निसंतान महिलाओं को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का राजफाश, दाे गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने निसंतान महिलाओं को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी के मामले में सोने के जेवरात दो नई साड़ी दो पुरानी साड़ी और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ठगों तक पहुंची।
आरा। भोजपुर पुलिस ने नि:संतान महिला को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरजिला गैंग का राजफाश किया है। साथ ही गैंग से जुड़े दाे सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मैनेजर को 20 साल की सजा
ऋषिकेश में एक होटल के मैनेजर को दिल्ली से आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता पढ़ाई से परेशान होकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थी। होटल मैनेजर ने उससे पैसे नहीं लिए और बिना एंट्री के कमरा दे दिया।
फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब देख किया ऑपरेशन, चली गई बच्चे की जान; घटना के बाद झोलाछाप चिकित्सक फरार
सारण जिले के गड़खा में एक निजी क्लीनिक में एक किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर उसका ऑपरेशन किया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक को उल्टी की शिकायत थी जिसके बाद उसका ऑपरेशन शुरू हुआ। बाद में मरीज की हालत गंभीर हो गई।
गड़खा (सारण)। सारण जिले के गड़खा मोतीराजपुर धर्मबोगी स्थित निजी क्लीनिक गणपति सेवा सदन में एक बच्चे की जान ले ली गई। उसका ऑपरेशन यूट्यूब देखकर किया जा रहा था, ऐसा आरोप स्वजन ने लगाया है।
Greater Noida News: थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा रोटी, VIDEO हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के एक ढाबे पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो वायरल करने वाले का कहना है कि रोटी बनाने वाला शख्स रोटी पर थूक रहा है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लग गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
ग्रेटर नोएडा। तंदूर पर रोटी सेंकते समय एक युवक द्वारा रोटी पर थूकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।
खाना नहीं दिया और ड्राइवर ने होटल में घुसा दिया ट्रक, मंजर देख दहशत में आए लोग; देखें वायरल वीडियो
पुणे के इंदापुर तालुका से नशे में धुत शख्स से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। खाना देने से इनकार करने पर एक शख्स ने होटल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर होटल गोकुल में हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। सोलापुर से पुणे जा रहा ड्राइवर होटल में रुका और खाना मांगा।
पुणे। पुणे के इंदापुर तालुका से नशे में धुत शख्स से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। खाना देने से इनकार करने पर एक शख्स ने होटल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे
Ujjain Rape Case: सड़क पर हो रहा था रेप, सलीम बना रहा था वीडियो; उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि बुधवार को कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर फल का ठेला लगाने वाले लोकेश ने एक महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी मोहम्मद सलीम से पूछताछ में जुटी है
उज्जैन:- मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर एक महिला से दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स मोहम्मद सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जिसने रेप का वीडियो सर्कुलेट किया है। । पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।
Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?
Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?
रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। शनिवार को सतीश नैनवाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हो गई। प्रकरण सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने पूछा है कि इस पर कौन सा एक्ट लगेगा। क्या सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
Ambala News: ट्रेन में चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार
अंबाला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख नकदी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यात्री अमृतसर के निवासी हैं और आभूषण एवं कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ को सतर्कता बरतने के आदेश मिले हैं
अंबाला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं, जिसके चलते आचार संहिता लगी है। इसी बीच ट्रेनों को चेक किया जा रहा है कि कहीं शराब तस्करी, हवाला या फिर नकदी निर्धारित सीमा से अधिक तो न हीं ले जाई जा रही है।
समस्तीपुर में मजदूर को 'तालिबानी' सजा, बिजली के खंभे से बांधकर मूंछ व सिर के आधे बाल काटे
समस्तीपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक मजदूर को लोगों ने तालिबानी सजा दे दी। लोगों के अनुसार शख्स को चोरी के शक में पकड़ा गया है। मारपीट के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। युवक ने कहा कि वह हलवाई का काम करता है। कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी
घटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई। पीड़ित की पहचान उसी गांव का राजघाट टोला के दिवंगत जितेंद्र कुमार महतो का पुत्र महेश कुमार महतो (32) के रुप में हुई