Skip to main content

Delhi Metro में फिर मारपीट, दो युवकों की लड़ाई और गाली-गलौज का VIDEO हो रहा वायरल

Delhi Metro में फिर मारपीट, दो युवकों की लड़ाई और गाली-गलौज का VIDEO हो रहा वायरल

Delhi Metro शहर की जीवन रेखा बन गई है और इसे आवागमन के सबसे सुविधाजनक साधनों में से एक माना जाता है। हालांकि इन दिनों दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब कारणों से चर्चा में रहता है इसमें ज्यादातर मामले यात्रियों के असामान्य व्यवहार से जुड़े हैं। मेट्रो से बेतरतीब लड़ाई-झगड़े सार्वजनिक रूप से प्यार जताना डांस रील और अजीबोगरीब ड्रेसिंग के कई वीडियो सामने जाते रहते हैं।

Vanantara Murder Case के मुख्य आरोपित पुलकित पर एक और केस दर्ज, की ऐसी करतूत कि चमोली से अल्मोड़ा जेल भेजा

Vanantara murder Case वनंतरा प्रकरण में युवती की हत्या के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य फिर चर्चा में है। जिसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया है। इसी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी भी बंद है। पुुलकित पर जिला कारागार चमोली के प्रभारी जेलर और प्रधान बंदी रक्षक से मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 वनंतरा प्रकरण में युवती की हत्या के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य फिर चर्चा में है। जिला कारागार चमोली के प्रभारी जेलर और प्रधान बंदी रक्षक से मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया है।

छात्र तेज रफ्तार में चला रहा था कार, चपेट में आए पांच लोग तो घर आकर किया सुसाइड

नैनीताल रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार दौड़ाने वाले छात्र ने फांसी लगा ली है। वह अपने दादा-दादी से मिलने आया था। यहां आने के बाद वह कार लेकर निकल गया। कार ने एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। छात्र नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था। 

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार दौड़ाने वाले छात्र ने फांसी लगा ली है। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। छात्र नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था।

Uttarakhand: जंगल की गुफा में रहने वाले दो नेपाली बार-बार कर रहे थे अपराध, पुलिस ने 150 CCTV खंगाले तो खुला सच

सांस्कृतिक नगरी में सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ाने के आरोपितों को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में बीते काफी समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। चोर दुकानों और मंदिरों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने चोरी के आरोपित अशोक पुन और अविरल पुन को गिरफ्तार किया।

 अल्मोड़ा:- Uttarakhand Crime: सांस्कृतिक नगरी में सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ाने के आरोपितों को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है।

हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज फिर मुश्किल में, धाेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज; दारोगा और मुंशी निलंबित

Haji Yakub Qureshi Update News पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस बार फिरोज पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। फिरोज ने पासपोर्ट पर फर्जी रिपोर्ट लगवाकर उसका नवीनीकरण करा लिया था। फिरोज को कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है उसे दुबई जाते हुए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था।

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के पासपोर्ट के नवीनीकरण प्रकरण में शनिवार को कार्रवाई हुई। एसओ मेडिकल सूर्यद्वीप विश्नोई ने फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कूट रचित फर्जी दस्तावेज पेश कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुणे पोर्श केस में नया मोड़, आरोपी के दोस्तों के भी खून सैंपल बदले गए; वकील ने कोर्ट को दी जानकारी

पुणे पोर्श केस में नया मोड़, आरोपी के दोस्तों के भी खून सैंपल बदले गए; वकील ने कोर्ट को दी जानकारी

जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए विशेष अभियोजक शिशिर हिरे ने कहा कि डॉ. हेल्नोर ने परिणामों को जानने तथा फोरेंसिक मेडिसिन और चिकित्सा-कानूनी पहलुओं का अच्छा ज्ञान होने के बावजूद दुर्घटना के कुछ घंटों बाद कार चला रहे नबालिग और उसके दो दोस्तों के सैंपल बदल दिए। दरअसल कोर्ट इस हाई प्रोफाइल केस में छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

Mumbai Crime News: 17 साल की युवती से पड़ोसी 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती पीड़िता

Mumbai Crime News: 17 साल की युवती से पड़ोसी 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती पीड़िता

Mumbai Crime News वाशी के कोपरी गांव में एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और गर्भवती करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ आरोपी 2020 से दुष्कर्म कर रहा था। दरअसल दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

10 दिन से लापता थी Uttarakhand की नर्स, यूपी में मिली लाश; हत्यारों ने शव केमिकल से गलाया

10 दिन से लापता थी Uttarakhand की नर्स, यूपी में मिली लाश; हत्यारों ने शव केमिकल से गलाया!

Uttarakhand Crime निजी अस्पताल की लापता नर्स की 10 दिन बाद उत्तर प्रदेश के डिबडिबा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई की रात से वह गायब थी। 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में तस्लीम जहां की बहन शाहिबा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए उप्र पुलिस जांच में जुटी है।

उत्‍तराखंड सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पूर्व सहायक महाप्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, निर्माण कार्यों में हुआ था करोड़ों का घोटाला

उत्‍तराखंड सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पूर्व सहायक महाप्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, निर्माण कार्यों में हुआ था करोड़ों का घोटाला

 पांच वर्ष चली लंबी जांच के बाद राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) में फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर दी गई नियुक्तियों से जुड़े घोटाले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा से जुड़ा यह पहला मुकदमा है। जांच टीम की मानें तो जल्द कुछ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।