दिल्ली में 24 साल पहले सहकर्मी का किया था मर्डर, कई शहर बदले; पुलिस ने दो दशक बाद आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
RGA न्यूज़:- दिल्ली में 24 साल पहले सहकर्मी का किया था मर्डर, कई शहर बदले; पुलिस ने दो दशक बाद आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
डीसीपी कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य तीन आरोपियों के साथ हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। यह हत्या पप्पू और मृतक रामस्वरूप के बीच हुए विवाद के बाद की गई थी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रामस्वरूप की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को फैक्ट्री के अंदर कमरे में प्लास्टिक की परतों के नीचे छिपा दिया था।
ईंट-पत्थर से हमला, ब्रिटेन में 3 बच्चियों की हत्या के बाद भड़की हिंसा; हाई अलर्ट जारी
RGA न्यूज़:-ईंट-पत्थर से हमला, ब्रिटेन में 3 बच्चियों की हत्या के बाद भड़की हिंसा; हाई अलर्ट जारी
इंग्लैंड के साउथपोर्ट स्थित डांस वर्कशॉप में हुई तीन बच्चियों की हत्या के बाद ब्रिटेन में फिर से हिंसा भड़क उठी है। दुकानों को आग लगा दी गई और पुलिस अधिकारियों पर हमले जारी हैं। इस बीच सरकार ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्रिटेन में फैली हिंसक झड़पों की लहर के लिए दंगाइयों को कीमत चुकानी पड़ेगी।
किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा पर हुआ था निर्माण
RGA न्यूज़:;किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा पर हुआ था निर्माण
बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। विधायक ने बताया कि इस मामले में पूराकलंदर पुलिस की लापरवाही भी मिली है। विधायक ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस पर आरोपी का प्रभाव था। आरोपी मोईद ने कई भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
महिला SHO पर तलवार से वार कर किया जख्मी, दो गुटों का झगड़ा सुलझाने गई थी वेरका थाना प्रभारी
RGA न्यूज़:-महिला SHO पर तलवार से वार कर किया जख्मी, दो गुटों का झगड़ा सुलझाने गई थी वेरका थाना प्रभारी
पंजाब के अमृतसर में वेरका थाने की महिला एसएचओ पर हमलावरों ने तलवारों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला एसएचओ दो गुटों का झगड़ा सुलझाने गई थी। महिला थाना प्रभारी को अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बोरी में छह कुत्तों को बांधकर सतना नदी में फेंकने जा रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दर्ज किया केस
RGA न्यूज़:-बोरी में छह कुत्तों को बांधकर सतना नदी में फेंकने जा रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दर्ज किया केस
सतना के एसपी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया है और वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शे में रखे बोरों के अंदर से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर बाईक सवार लोगों को शक हुआ। उन्होंने चालक को वाहन रोकने और बोरों को खोलने के लिए मजबूर किया जिसमें उन्हें छह कुत्ते मिले।
घर वापस नहीं आने पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, वीडियो बनाकर पति ने सास को धमकाया
RGA न्यूज़:- घर वापस नहीं आने पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, वीडियो बनाकर पति ने सास को धमकाया
बैंगलोर के चामराजपेट में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को उसने फेसबुक पर अपलोड किया और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज न करने की धमकी दी। दरअसल पाशा को कुछ साल पहले डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था
देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू हुआ, तीन साल की सजा का प्रावधान
केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा कानून, 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। कार्मिक विभाग ने पेपर लीक को रोकने के मकसद से बनाए गए इस कानून को 21 जून से लागू करने की घोषणा की।
देश में एंटी पेपर लीक कानून आज से लागू हो गया है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह कानून इसी साल फरवरी में संसद में पारित हुआ था। इस कानून के लागू होने के बाद अब 10 साल तक की कैद से लेकर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
- Read more about देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू हुआ, तीन साल की सजा का प्रावधान
- Log in to post comments
- 1 view
यूरोपीय देश स्विटजरलैंड में जोरदार विस्फोट, दो की मौत; 11 घायल
स्विट्जरलैंड के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद अपार्टमेंट से धुएं का गुबार उठा जो काफी दूर से देखा गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज शहर के बाहर भी सुनी गई। साथ ही पुलिस ने बताया कि आग अपार्टमेंट की कई मंजिलों तक फैल गई थी लेकिन समय रहते ही इमारत को खाली करवा लिया गया
- Read more about यूरोपीय देश स्विटजरलैंड में जोरदार विस्फोट, दो की मौत; 11 घायल
- Log in to post comments
- 1 view
गोल्डी बराड़ का नया आडियो वायरल, सिद्धू मूसेवाला को बताया सिख विरोधी और कांग्रेस का एजेंट
Punjab News:
गोल्डी बराड़ का एक आडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिद्धू मूसेवाला को सिख विरोधी और उनके परिवार को कांग्रेस का एजेंट बता रहा है। गोल्डी आडियो में कह रहा है कि मेरे भाई की मौत में सिद्धू का हाथ था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है कि आडियो में बोलने वाले शख्स की आवाज गोल्डी बराड़ की है
सास से झगड़े के बाद बहू ने खाया जहर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक घर में देवरानी-जेठानी के बीच बहस हो गई। इसके बाद सास ने भी अपनी छोटी बहू को बहुत सुनाया। सास ने अपनी छोटी बहू को गुस्से में भला-बुरा कह दिया। यहां तक कि सास ने बहू से जहर खाने के लिए भी बोल दिया। छोटी बहू ने ये बात दिल पर ले ली।