'मैं हूं IPL 2025 Final में हार का मुजरिम...', PBKS के तूफानी बल्लेबाज ने खुद को ठहराया दोषी; कर डाला बड़ा खुलासा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है। अब पंजाब किंग्स की हार का जिम्मा उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी नेहाल वढेरा ने ले लिया हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है।
ऋषभ पंत ने एक शॉट में तोड़ दी स्टेडियम की छत, इंग्लैंड को दे डाली चेतावनी! देखें
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी में जुटी है। टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। टीम के नए उप-कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने नेट्स में अपने एक शॉट्स से स्टेडियम की छत तोड़ डाली।
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को मिली चुनौती, IPL विजेता ने ठोकी टीम इंडिया की कप्तानी की दावेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में कई युवा खिलाड़ी टीम में आने के दावेदार है। वहीं कप्तानी की रेस भी दिलचस्प है। इस रेस में अब एक आईपीएल विजेता कप्तान ने अपनी दावेदारी पेश की है।
भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी की क्यों हो रही चर्चा, क्या आप नाम जानते हैं?
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इसकी चर्चा शुरू हो गई। ECB और BCCI ने आपसी सहमति से इस सीरीज का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी की जगह तेंदुलकर-एंडरसन के नाम से जाना जाएगा।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बेंगलुरु भगदड़ की ली नैतिक जिम्मेदारी
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शनिवार 7 जून को बेंगलुरु में हुई भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शुक्रवार, 6 जून को बेंगलुरु भगदड़ के मद्देनजर अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। दोनों ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा की। दोनों ने भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है।
कौन हैं निखिल सोसले? जिन्हें पुलिस ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में किया गिरफ्तार
आरसीबी के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 अन्य के घायल हो गए थे। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले और डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीएम के सख्त निर्देश के बाद की गई है।
ENG vs IND: बदल गया इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नाम, अब इन 2 महान खिलाड़ियों के नाम से मिलेगी पहचान
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाली टेस्ट को तेंदुलकर-एंडरसन के नाम से जाना जाएगा। बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार पांच मैचों की सीरीज की तैयारी में नई ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा जो 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगी। गुरुवार को शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
73 वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन
बरेली समाचार
73 वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउण्ड पर दिनांकः 03.06.2025 से 05.06.2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की पुरुष वर्ग में 08 जनपदों की टीमों द्वारा व महिला वर्ग में 04 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ENG vs IND: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित की टीम, 3 साल बाद इस ऑलराउंडर की हुई वापसी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीन साल बाद ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। क्रिस वोक्स को भी टीम में जगह दी गई है। मार्क वुड ओली स्टोन और जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीन साल बाद जेमी ओवरटन को टेस्ट टीम में जगह मिली है। क्रिस वोक्स की भी टीम में वापसी हुई है।
पैरों तले कुचले गए लोग, महिलाओं और बच्चों के साथ हुई धक्का-मुक्की; फैंस ने सुनाई बेंगलुरु भगदड़ की आंखों देखी
आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने पर बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खास कार्यक्रम रखा गया। इसे देखने के लिए 2 से 3 लाख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान भगदड़ मची और 11 लोगों की मौत हो गई। आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदल गया।
हम अपने सितारों को देखने आए थे। हमने समारोह के लिए टिकट खरीद लिए थे लेकिन, स्टेडियम में एंट्री नहीं कर पाए। पुलिस ने अचानक सभी सड़के और एंट्री गेट बंद कर दिए। अचानक उन्होंने मेन गेट के पास लाठीचार्ज करना शरू कर दिया गया। जश्न का दिन मातम में बदल गया।'