Skip to main content

IPL 2025 Schedule: 10 टीमों के बीच होंगे 74 मैच, 18वें सीजन में 12 डबल हेडर; आसान भाषा में जानें शेड्यूल की खास बातें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल जारी किया। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्‍कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके अगले दिन ही रोमांच दो गुना हो जाएगा और डबल हेडर मैच देखने को मिलेगा।

PAK vs NZ: पाकिस्तान टीम ने जानबूझकर गंवाया मैच! जीतना होता तो नहीं करते ये बड़ी गलती, देखें Video

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राएंगुलर सीरीज के फाइनल में हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत के अहम किरदारों में से एक थे टॉम लैथम। लैथम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान लैथम दो बार आउट हो गए थे लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें जीवनदान दे दिया। इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा और उसे हार मिली।

Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, प्राइज मनी में भारी इजाफे का एलान

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के लिए कुल प्राइज पर्स का एलान कर दिया है। आईसीसी ने 2017 की तुलना में इसमें गजब का इजाफा किया है और बताया है कि इस साल विजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा आईसीसी ने ये भी बताया है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठों टीमों को कितना पैसा दिया जाएगा।

38th National Games: राष्ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड ने रचा इतिहास, 25वें से 7वें नंबर पर बनाई जगह

38th National Games राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25वें स्थान से सीधे सातवें स्थान पर छलांग लगाई है। घरेलू मैदानों पर खिलाड़ियों ने सफलता की ऊंची छलांग लगाई और सरकार की थीम संकल्प से शिखर तक को साकार कर दिया। 22 स्वर्ण समेत कुल 97 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रचा और पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।

हल्द्वानी। 38th National Games: संकल्प से शिखर तक। सरकार की इस थीम को राज्य के खिलाड़ियों से साकार कर दिया है। वर्ष 2023 में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 25वें स्थान पर रहने वाले उत्तराखंड ने घरेलू मैदान पर जबदरस्त वापसी की।

Champions Trophy 2025 में हो रही जसप्रीत बुमराह की वापसी! तेज गेंदबाज ने पोस्‍ट शेयर कर इंजरी पर दिया अपडेट

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लोअर बैक इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया था। अब बुमराह ने अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है।

Champions Trophy 2025: भारत को उल्टा न पड़ जाए पांच स्पिनरों पर दांव लगाना, दुबई में तेज गेंदबाजों का दबदबा

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय स्‍क्वॉड में 2 बदलाव किए गए। चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हुए। उनकी जगह हर्षित राणा को 15 सदस्‍यीय टीम में जगह दी गई। इसके अलावा यशस्‍वी जायसवाल की जगह स्‍पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया। अब भारतीय टीम में 5 स्पिनर हो गए हैं।

हमेशा के लिए बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट, ICC करने वाली है ऐतिहासिक बदलाव, जानिए कब से होगा लागू

टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एक बड़ा फैसला करने वाली है। इस फैसले के बाद टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट पूरी तरह से बदल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से ये बदलाव देखने को मिल सकता है और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में इसे देखा जा सकता है।

मैदान पर फिर लौटेंगे सिक्सर किंग युवराज सिंह, भारत की टीम का बनेंगे हिस्सा, सचिन तेंदुलकर के साथ जमाएंगे जोड़ी

इसी महीने की 22 तारीख से शुरू हो रही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह खेलते हुए दिखाई देंगे। वह इस लीग में इंडिया मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवराज सिंह ने इस लीग में खेलने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि इसमें खेलना उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करना होगा। इस लीग में सचिन तेंदुलकर भी खेलेंगे।

Ranji Round UP: पुजारा-रहाणे और मयंक ने जड़ी फिफ्टी, केएल राहुल रहे फ्लॉप; ऐसा रहा टीमों का हाल

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में कुल 16 मैच 30 जनवरी से शुरू हो गए हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। तीन युवा खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली। वहीं केएल राहुल की वापसी फीकी रही जबकि सिराज को एक सफलता मिली। इस बीच मुंबई के लिए पुजारा और रहाणे ने अर्धशतक जड़े जिससे सौराष्ट्र और मुंबई बढ़त पर हैं।