सूर्यकुमार ने मयंक यादव और नीतीश को दी 'सजा', बच्चों की तरह कुर्सी पर खड़ा कर दिया, ड्रेसिंग रूम में गजब हो गया
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया था। मैच के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों को कुर्सी पर खड़ा कर दिया।
श्रीलंका को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे सनथ जयसूर्या? बोर्ड ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
सनथ जयसूर्या अभी तक श्रीलंकाई के अंतिरम तौर पर टीम के मुख्य कोच थे लेकिन अब उनका पर्मानेंट ये जिम्मेदारी दी गई है। SLC ने हाल ही में एलान किया है कि सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं। वह टी20 विश्व कप 2026 तक हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
'मेरी इंग्लिश खत्म हो गई', मोहम्मद सिराज ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, अक्षर पटेल ने खोल दी तेज गेंदबाज की पोल
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस टीम के कुछ सदस्यों हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर नजर आए। इस शो पर खिलाड़ियों ने अपने साथियों को लेकर गजब खुलासे किए। अक्षर पटेल ने बताया कि सिराज इंग्लिश के कारण इंटरव्यू छोड़कर भाग गए थे।
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का दौरा करेगी भारतीय टीम! PCB चेयरमैन को है भरोसा; टूर्नामेंट को लेकर कही ये बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर काफी उत्सुक है लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान का दौरा करना बहुत ही मुश्किल है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही भारत के पाकिस्तान जाने को लेकर इनकार किया है लेकिन फिर भी पीसीबी को उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी।
अगले साल (2025) में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर पहले ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इनकार किया है।
कितने करोड़ों के मालिक हैं जहीर खान? जानिए लग्जरी कार कलेक्शन से लेकर घर तक के बारे में सब कुछ
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक जहीर ने काफी पहले क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह आज भी किसी न किसी तरह क्रिकेट से जुड़े हैं। इसी के जरिए वह अच्छी-खासी कमाई करते हैं। जहीर के पास लग्जरी कारें और शानदार घर भी है।
'हमारे पास बोलने को शब्द नहीं बचे', Hardik Pandya के नो-लुक शॉट पर यूजर्स के रिएक्शंस की आई बाढ़
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के फिनिशर हैं। रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में इस बल्लेबाज ने फिर फिनिशर की भूमिका निभाई और रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी के दौरान पांड्या ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देख फैंस हैरान हो गए। उनका ये नो लुक शॉट चर्चा का विषय बना हुई है और फैंस जमकर इस पर प्यार लुटा रहे हैं।
ब्रेक में जसप्रीत बुमराह को मिली 'नौकरी'! भारत-पाकिस्तान मैच में माइक पकड़े आए नजर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय ब्रेक पर हैं. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। ब्रेक में बुमराह यूएई में हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में दिखाई दिए हैं। इस टूर्नामेंट में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच था जिसमें बुमराह नजर आए और उनके साथ में माइक भी था।
IND vs BAN: धोनी स्टाइल में मैच जिता हार्दिक पांड्या ने कोहली को छोड़ा पीछे, पंत से शुरू की नंबर-1 की नई जंग
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की। भारत ने ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इस मैच को हार्दिक पांड्या ने धोनी की स्टाइल में छक्का मारकर जिताया और इसी के साथ वह विराट कोहली को पीछे छोड़ गए। अब उनको कोई टक्कर दे सकता है तो वो ऋषभ पंत हैं।
IND vs BAN: सिर्फ 49 गेंद और भारत ने ग्वालियर में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, खुद से ही आगे निकली टीम इंडिया, जानिए क्या है पूरा मामला
भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने जो काम किया है वो अभी तक टी20 में कोई भी टीम नहीं कर पाई। भारत की नजरें अब दूसरे मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।
IND vs BAN 1st T20I: गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों का कहर, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
IND vs BAN 1st T20I भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को ग्वालियर में पहला टी20 मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम 127 रन पर सिमट गई।