क्रिकेट छोड़ चुके सुरेश रैना ने शाकिब अल हसन के छुड़ाए छक्के, अमेरिका में ठोकी तूफानी फिफ्टी,
सुरेश रैना जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे तब अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते थे। रैना को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े समय हो गया है लेकिन आज भी वह छक्के बरसाने का दम रखते हैं। रैना इस समय अमेरिका में नेशनल क्रिकेट लीग टी10 में खेल रहे हैं जहां उन्होंने मौजूदा समय के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए अर्धशतक जमाया है।
एमएस धोनी या रोहित शर्मा, कौन है बेस्ट कैप्टन? Shivam Dube ने दिया मजेदार जवाब, सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'अभी टाइम आने वाला है
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में शिरकत की। इस दौरान उनसे मजेदार सवाल पूछे गए लेकिन एक सवाल पर शिवम दुबे फंस गए थे। हालांकि इस ऑलराउंडर ने बड़ी चतुराई से इस मुश्किल का हल निकाल लिया। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से बेस्ट कैप्टन के बारे में पूछा था।
IND vs BAN: पहले टी20 में कौन सा प्लेयर होगा X फैक्टर, कप्तान सूर्या ने अभी से बता दिया
अब भारतीय टीम की कोशिश टी20 सीरीज फतेह करने पर होगी। मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारत के टी20 कप्तान ने बताया कि पहले टी20 में कौन सा भारतीय प्लेयर एक्स फैक्टर साबित होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 6 अक्टूर को खेला जाएगा। यह मैच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज फतेह करने के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश टी20 सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
IND vs BAN T20I: पहले टी20I में क्या होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया खुलासा
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने पहले टी20I मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरा पुष्टि की कि संजू सैमसन इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं कई अन्य अहम मुद्दों पर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा कि वह इस समय का पूरा आनंद ले रहे हैं। मयंक यादव को एक्स फैक्टर बताया है।
IND W vs PAK W: वापसी की राह तलाशेगी भारतीय टीम, कॉम्बिनेशन में कर सकती है सुधार
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में हार के बाद अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान से टकराएगी। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ो पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।
पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारत को अगर महिला टी-20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के विरुद्ध रविवार को यहां होने वाले मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को दूर करना होगा।
AUS W vs SL W: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की टक्कर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया है। मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
10 हजार से कम में खरीदें 128GB स्टोरेज और 5000 mAh वाला 5G फोन, ऑफर्स में घटे दाम
फ्लिपकार्ट से POCO M6 5G स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। फोन का 128 जीबी वेरिएंट एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्टेड है। फोन में 18W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है।
WT20 WC: पत्नी को सपोर्ट करने शारजाह पहुंचा पति, फिर टीम ने विरोधी खेमे में मचा दी खलबली
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच के दौरान मिचेल स्टार्क को स्टैंड में देखा गया। वह पत्नी एलिसा हीली और ऑस्ट्रेलिया टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हुए थे। कई बार अलग-अलग मौकों पर मिचेल स्टार्क को एलिसा हीली का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी।
IND vs BAN weather: कानपुर टेस्ट की तरह ही बारिश के साए में होगा पहला टी20! जानें ग्वालियर के मौसम का हाल
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज की 6 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है। पहला मैच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मैच में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच के दौरान ग्वालियर का मौसम कैसा रहने वाला है।
टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का 6 अक्टूबर से आगाज हो रहा है। पहला टी20 6 अक्टूबर को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, मुल्तान में होगी टक्कर
PAK vs ENG 1st Test इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से हो रहा है। पहला टेस्ट 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है।