Skip to main content

Teenagers की सुरक्षा के लिए Youtube ने बदला अपना नियम! नहीं देख सकेंगे भ्रमित करने वाला फिटनेस कंटेंट

यूट्यूब ने हाल ही में अपने एल्गोरिदम में एक बड़ा बदलाव किया है जिसका उद्देश्य किशोरों को हानिकारक सामग्री से बचाना है। अब प्लेटफॉर्म किशोरों (Teenagers) को ऐसे फिटनेस वीडियो की सिफारिश नहीं करेगा जो आदर्श शरीर की छवि आक्रामकता या हिंसा को बढ़ावा देते हों। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस जरूरी फैसले से जुड़ी खास बातें।

Infinix Hot 50 और itel Color Pro में समान खूबियां, आपके लिए कौन-सा फोन खरीदना सही डील

Infinix Hot 50 और itel Color Pro दोनों ही स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आते हैं। इनमें स्पेसिफिकेशन भी काफी हद तक समान ही हैं। लेकिन फिर इन दोनों फोन को लेकर यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदना चाहते हैं तो यहां इनका फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

iPhone 16 के साथ स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स भी होंगे लॉन्च, इट्स ग्लोटाइम इवेंट से क्या उम्मीदें?

इट्स ग्लोटाइम इवेंट का मुख्य आकर्षण नए आईफोन होंगे। लेकिन कुछ ऐसे भी डिवाइस हैं जिनका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईफोन के साथ इन्हें भी इवेंट में पेश किया जाएगा। इनमें नए एयरपॉड्स और स्मार्टवॉच शामिल है। फ्लैगशिप आईफोन 16 लॉन्च के लिए होने वाले इवेंट को 9 सितंबर रात साढ़े 10 से एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एपल टीवी पर लाइव देख पाएंगे।

Honor ने लॉन्च किया सस्ते दाम में 8,300 mAh बैटरी वाला टैबलेट, 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले इसमें

ऑनर ने किफायती सेगमेंट में एक नया टैबलेट भारत में लॉन्च किया है। इसमें पावर के लिए जंबो बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसकी कीमत 12999 रुपये है। इसके लिए 8 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। इसे IFA बर्लिन 2024 शो के दौरान पेश किया गया है। इवेंट में कंपनी ने फोल्ड फोन भी लॉन्च किया है।

iPhone के साथ Watch Series 10 की भी होगी एंट्री, मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और अपग्रेड चिप

Apple 9 सितंबर को नई iPhone 16 सीरीज के साथ एपल वॉच सीरीज 10 को कई जरूरी बदलावों के साथ पेश कर सकता है। इसमें प्रमुख तौर पर बड़ा डिस्प्ले और बैटरी शामिल है। एपल इसमें 45mm और 49mm ऑप्शन पेश कर सकता है। Watch Series 10 में नए हेल्थ और फिटनेस फीचर शामिल होने की उम्मीद है। वॉच के लिए 10 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। 

iPhone 15 पर खास डील: सस्ते दाम में खरीदने का सुनहरा मौका, कैसे उठाएं ऑफर्स का लाभ

iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च हो रही है। इसमें चार आईफोन मॉडल पेश किए जाएंगे, नए आईफोन आने से पहले पुराने मॉडल्स की कीमतें घट गई हैं। अगर आप सस्ते दाम में iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। अमेजन की इस डील में खरीदारी कर ली तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। इस पर क्या ऑफर है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन हैं। आइए जानते हैं।

11 सितंबर को लॉन्च होगा AI फीचर्स और 108MP कैमरा वाला 5G फोन, डिजाइन देखने में शानदार

टेक्नो भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। अपकमिंग फोन को AI की खूबियों के साथ लाया जा रहा है। यह कुछ महीने पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Tecno Pova 6 Neo का 5G वेरिएंट होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ स्पेक्स का खुलासा भी कर दिया है। इसमें 108MP कैमरा दिया जाएगा।

Vivo T3 Ultra में होगी 5500 mAh बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले, 12 सितंबर को लॉन्चिंग

Vivo T3 Ultra की लॉन्च डेट वीवो ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। इसे एमोलेड डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5500 mAh बैटरी के साथ 12 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट के जरिये होगी। यह वीवो की T सीरीज का सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है।

वीवो T3 अल्ट्रा की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म हो गई है। कंपनी इसे अपनी वीवो टी सीरीज के तहत लेकर आ रही है। वीवो का यह फोन T सीरीज का सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी ने इसकी बैटरी और डिस्प्ले डिटेल कन्फर्म कर दी है।

दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च, 10000 mAh बैटरी वाले टैबलेट की भी एंट्री; खास हैं खूबियां

Honor ने ग्लोबल मार्केट में Magic V3 फोल्डेबल फोन और मैजिक पैड 2 टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फोल्ड फोन को दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बताया है। दोनों में क्वालकॉम के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट में 66W चार्जिंग वाली 10050 mAh की बैटरी है। जबकि फोन फास्ट चार्जिंग वाली 5150mAh बैटरी से पावर लेता है।

iPhone 16 सीरीज इन देशों में बहुत कम दाम में होगी लॉन्च, AI फीचर्स बनाएंगे खास

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने में तीन दिन का वक्त बचा है। इट्स ग्लोटाइम इवेंट में नए आईफोन समेत बदलाव के साथ स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स लॉन्च किए जाएंगे। इस बार आईफोन को एआई और तमाम अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। कुछ ऐसे देश हैं जहां आईफोन 16 सीरीज को भारत के मुकाबले सस्ते दाम में लॉन्च किया जाएगा।