Skip to main content

'देश के पिता नहीं लाल होते हैं', गांधी जयंती पर कंगना रनौत की पोस्ट से बवाल; कार्रवाई की मांग पर अड़ी कांग्रेस

 कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर गांधी जयंती का एक पोस्ट डाला। इस पर उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की जिसमें कंगना ने लिखा कि देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इसे गांधी जी का अपमान बताया।

मंडी। देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में फंस गई है।

'सरकार बदलेगी तो सबका हिसाब होगा', PM मोदी बोले- यह रोटी-बेटी और माटी को बचाने की लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग की रैली में झारखंड की महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई रोटी बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है। मोदी ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों की जमीन तो लूटी ही सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में हजारों तबादले हुए हैं और सरकार बदलते ही इनका हिसाब होगा।

अक्टूबर में भी सताएगी गर्मी! पश्चिम-उत्तर भारत से मानसून की विदाई, जानिए कब आएगी ठंड

Weather Update For October 2024 इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बुधवार को आईएमडी ने कहा की आज दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों से वापस चला गया है।

CRPF कैंप पर हमलों के लिए पटाखे व अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली, पढ़ें इसकी वजह

सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमलों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि नक्सली जवानों का ध्यान भटकाने के लिए पटाखों और अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनका यह अनोखा तरीका तेलंगाना में कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के समीप संज्ञान में आया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

सोनम वांगचुक और उनके सहयोगी हिरासत से रिहा, पुलिस पहरे में राजघाट के लिए रवाना

दिल्ली पुलिस पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक व उनके सहयोगियों को लेकर राजघाट पहुंच रही है। दिल्ली पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक व उनके साथियों को सोमवार रात से हिरासत में रखा हुआ है। वहीं इससे दिल्ली की राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर पूरा अपडेट पढ़िए।

बाहरी दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत उनके सहयोगियों को हिरासत से रिहा कर दिया गया। सोनम वांगचुक अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली पुलिस के कड़े पहरे में राजघाट के लिए रवाना हो गए हैं।

बेरोजगार युवा श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, इजरायल में करें नौकरी… मिलेगा 137250 प्रतिमाह वेतन

उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा श्रमिकों के लिए इजराइल में नौकरी का अवसर है। 25-45 आयु वर्ग के युवा जो शटरिंग कारपेंटर आयरन वेल्डिंग सिरेमिक टाइल/प्लास्टरिंग में पारंगत हों वे 5 अक्टूबर तक rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। चयनित श्रमिकों को 137250 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए लालबाग के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय या 155330 पर संपर्क करें।

42 साल बाद कितने बदल चुके हैं फिल्म 'गांधी' के ये किरदार , जानते हैं आज कहां हैं

महात्मा गांधी के जीवनकाल पर अब तक हिंदी सिनेमा में कई अलग-अलग फिल्में बन चुकी हैं। इन सभी फिल्मों के जरिए उनके विचारों को बखूबी आम जनता तक पहुंचाया गया है। गांधी जी की बायोग्राफी में सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है फिल्म गांधी जिसे हॉलीवुड के डायरेक्टर ने बनाया था। चलिए देखते हैं कि इस फिल्म के किरदार अब कितने बदल चुके हैं।

'अहिंसा' के मार्ग पर चलने वाले मोहनदास करमचंद गांधी के विचारों को सिनेमा ने लोगों तक बखूबी पहुंचाया है। महात्मा गांधी की जिंदगी पर कई अलग-अलग मेकर्स ने फिल्में बनाई हैं, जिसमें 'बापू' के जीवनकाल के कई पहलुओं को दर्शाया गया है।