Skip to main content

घुटने के दो इंच नीचे धंसी गोली, कृष्णा अभिषेक ने बताया क्यों नहीं आए मामा गोविंदा से मिलने

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लगने की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। वहीं उनसे मिलने अस्पताल में परिवार के कुछ लोग पहुंचे जिसमें कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी शामिल थीं। हालांकि कृष्णा उनसे मिलने नहीं आए। वह क्यों नहीं आए इसकी उन्होंने वजह बताई है।

एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह 5 बजे गोली लग गई। उन्हें अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। यहां उनसे मिलने उनके बच्चे और बड़े भाई पहुंचे। उनके अलावा कश्मीरा शाह भी उन्हें देखने हॉस्पिटल में पहुंची। 

Arvind Kejriwal New Residence: एक से दो दिन में घर खाली करेंगे अरविंद केजरीवाल, नया ठिकाना हो गया फाइनल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल अगले एक से दो दिनों के भीतर सीएम आवास खाली कर देंगे। वहीं AAP संयोजक का नया ठिकाना कहां होगा? इस संबंध में भी जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ सी लग गई है।

डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास दो धमाके, भारी पुलिसबल तैनात; इलाके की घेरेबंदी की गई

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास दो बम धमाकों से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेरेबंदी भी की गई है। डेनमार्क पुलिस ने कहा कि धमाकों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह साथी को प्यार जताने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।