Old Age Population: युवा भारत होने लगा है बूढ़ा! औसत उम्र 24 से बढ़कर हुई 29 साल, 1951 के बाद यह ग्रोथ रेट सबसे धीमी
Old Age Population of India भारत युवाओं का देश है। प्रधानमंत्री ने देश विदेश में कई प्रतिष्ठित मंचों से भारत की युवा आबादी और उसकी महत्ता की बात उठाई है। इसी बीच एक सर्वे रिपोर्ट ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। भारत में औसत उम्र जो 24 साल थी वो बढ़कर 29 हो गई है। बुजुर्गों की आबादी बढ़ने से यह रेट बढ़ी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
अफसरों को ‘माननीय’ कहने का बिफरा इलाहाबाद हाई कोर्ट, सरकार से पूछा- क्या कोई ‘प्रोटोकाल’ है
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि अधिकारियों को उनके नाम अथवा पद नाम से पूर्व माननीय जैसे विशेषण लगाकर संबोधित करने का कोई प्रोटोकाल हो तो उसकी जानकारी न्यायालय को दी जाए। इटावा के कृष्ण गोपाल राठौर की याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने प्रमुख सचिव (राजस्व) से इस बारे में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।
Haryana Chunav 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, अचानक 13 नेताओं को 6 साल के लिए किया निलंबित; पढ़ें वजह
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। ऐसे में पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
यूपी-बिहार के लोगों के मजे; दिवाली और छठ पर चलेंगी 6000 स्पेशल ट्रेंने
त्योहारी सीजन (Festive Season) में बाहर रहने वाले लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं ताकि परिवार के साथ दुर्गा पूजा दिवाली और छठ जैसे त्योहार मना सके। हालांकि कई बार ट्रेन टिकट न मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ता है। परदेसियों की इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने फेस्टिव सीजन में 6000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
- Read more about यूपी-बिहार के लोगों के मजे; दिवाली और छठ पर चलेंगी 6000 स्पेशल ट्रेंने
- Log in to post comments
- 1 view
Monkeypox Case: देश में एक और आया मंकीपॉक्स का मामला, केंद्र ने जारी की राज्यों के लिए एडवाइजरी
Monkeypox Case देश में मंंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में दूसरा मामला सामने आया है। वहीं देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह तीसरा मामला है। शख्स एर्नाकुलम का निवासी है। मंकीपॉक्स के मामले पर लगाम लगाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि मंकीपॉक्स के मामले सामने न आए इसके लिए राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए।
Jharkhand Anganwadi News: झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बल्ले-बल्ले, मानदेय को लेकर आई खुश कर देने वाली खबर
झारखंड कैबिनेट की शुक्रवार की बैठक में राज्य कर्मियों और आम लोगों के लिए खुशखबरी मिलने की संभावना है। सरकार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा सकती है विस्थापन आयोग के गठन को लेकर निर्णय हो सकता है और राशनकार्ड धारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार हो सकता है। लगभग दो दर्जन अन्य प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के विचारार्थ भेजे गए हैं।
रांची। शुक्रवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मियों से लेकर आम लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। सरकार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा सकती है।
Chinese Garlic: चाइनीज लहसुन की बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा सवाल; आज फिर सुनवाई
Chinese Garlic चाइनीज लहसुन की बिक्री पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नामित अफसर को शुक्रवार को कोर्ट में तलब करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा है कि चाइनीज लहसुन कैसे बाजार में बेचा जा रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।