Skip to main content

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान से भड़की आशाएं, शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल

बरेली समाचार

बरेली: विगत 15 दिसंबर से उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर प्रदेश की आशा एवं आशा संगिनी कर्मी अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

जिला अध्यक्ष शिववती साहू के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा।

जिला अध्यक्ष शिववती साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उसकी नौकरशाही और सरकार द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण आशा कर्मियों को यह कदम उठाना पड़ा है।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने CBI जांच की दी संस्तुति, कहा-अंकिता सिर्फ पीड़िता नहीं, हमारी बहन-बेटी थी

उत्तराखंड देहरादून समाचार 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBI जांच की संस्तुति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

IGRS में बरेली रेंज पुलिस प्रदेश में नंबर-1 DIG अजय साहनी की रणनीति ने रचा इतिहास, 86 थानों का शानदार प्रदर्शन

बरेली समाचार

बरेली: बरेली रेंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दिसंबर-2025 की रैंकिंग में प्रदेश का पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता डीआईजी अजय कुमार साहनी की दूरदर्शी रणनीति, सख्त मॉनिटरिंग और ज़ीरो-टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। बरेली रेंज ने नए साल की शुरुआत में पुलिसिंग के ऐसे मानक तय कर दिए हैं, जिनकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

बरेली: कोहरे में भीषण हादसा ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर

बरेली समाचार

रिठौरा में बृहस्पतिवार सुबह यू-टर्न ले रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ई-रिक्शा सवार चारों लोग बोरिंग का काम करने जा रहे थे।

बरेली में शीतलहर का कहर, दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

बरेली समाचार

बरेली: कोहरा का प्रकोप कम होने के बाद शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन 11 बजे के बाद बादलों से सूरज की लुकाछिपी शुरू हो गई। शीतलहर चलने से गलन और ठिठुरन बरकरार है। रविवार को न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री पहुंच गया था। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हेल्थ: बिना धूप में बैठे विटामिन डी की कमी कैसे पूरी करें? खाएं किचन में मौजूद ये जादुई चीजें

Bina Dhup Ke Vitamin D Kaise Prapt Karen

भारत जैसे देश में, जहां साल के अधिकतर दिन सूरज चमकता है, फिर भी हर चौथा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है. ऐसे में विटामिन डी शरीर को पूरी मात्रा में नहीं मिल पाता है. विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है 

How can you get vitamin D without sun exposure?

भारत जैसे देश में, जहां साल के अधिकतर दिन सूरज चमकता है, फिर भी हर चौथा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है. माघ के महीने में सर्दियां अपने चरम पर होती हैं और सूर्य की शक्ति भी क्षीण हो जाती है.