आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। आपको यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, जिसे आप नजरअंदाज कर रहे थे, तो वह बढ़ेगी।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 1 view
SGPGI की डॉक्टर से ठगी करने वाले पांच और गिरफ्तार, छह दिन तक ‘अरेस्ट’ कर ऐंठे थे 2.81 करोड़
एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 5 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.42 लाख रुपये नकद चेक बुक एटीएम यूपीआई स्कैनर मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए। ठगी के रुपये अलग-अलग खातों में मंगाए जाते थे और फिर यूएसडीटी में बदलकर नकदी में बदल दिए जाते थे। एसटीएफ ने बताया कि जालसाजों ने टेलीग्राम एप से डेटा जुटाया था।
पुरी के रत्न भंडार और कोणार्क सूर्य मंदिर में ASI ने किया सर्वे, अब तक क्या पता चला?
पुरी के रत्न भंडार औरकोणार्क सूर्य मंदिर में एएसआई के सर्वेक्षण से कई अहम जानकारियां मिली हैं। रत्न भंडार में लेजर स्कैनर से जांच की गई है और रडार सर्वेक्षण की योजना है। कोणार्क मंदिर से रेत हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जानिए इन सर्वेक्षणों से क्या पता चला है।
Diljit Dosanjh की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'जाट और जुलियट 3' ओटीटी पर छाने को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं मूवी
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। इन दिनों वह कॉन्सर्ट के विवाद को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इसके अलावा उनके चर्चा में बने रहने की एक वजह और है और वह है जाट और जुलियट की ओटीटी रिलीज।
पंबाज की आन बान और शान कहे जाने वाले सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई कॉमेडी फिल्में की हैं, जिसमें से एक 'जाट और जुलियट' है।
सीएम योगी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मंजूरी पर जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- मील का पत्थर साबित होगा यह फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंदीय कैबिनेट का आभार जताया। सीएम योगी ने इस निर्णय को देश में राजनीतिक स्थिरता सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर करार दिया। देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
किसानों को MSP की गारंटी, महिलाओं को 2 हजार, मुफ्त इलाज और 300 यूनिट फ्री बिजली; ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुडडा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान घोषणा पत्र समिति की प्रमुख गीता भुक्कल के साथ अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद थे।
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता की सवारी करने के लिए कर्नाटक, तेलगांना और हिमाचल प्रदेश की तरह सात लुभावने वादों की पोटली को चुनावी गारंटी के रूप में पेश करने का एलान किया है। वादों की इस पोटली में कांग्रेस ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों के साथ मध्यम वर्ग सबको साधने के लिए अलग-अलग गारंटियां दी है।
Lebanon Blast: लेबनान में पेजर्स के बाद वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट, तीन की मौत; कई घायल
यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस में हुआ जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने मंगलवार को हुए ब्लास्ट का बदला लेते हुए रॉकेट से इजरायली तोपखाने के ठिकानों पर हमला किया।
दुबई। मंगलवार को लेबनान में हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब बुधवार को लेबनान के बेका क्षेत्र में फिर से ब्लास्ट हो गया है। यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस में हुआ, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।