Skip to main content

2024 TVS Apache RR310 हुई भारत में लॉन्‍च, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से 16 सितंबर को अपनी प्रीमियम बाइक के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। 2024 TVS Apache RR 310 को कंपनी की ओर से किस तरह के बदलावों के साथ लाया गया है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। किस तरह के फीचर्स बाइक में दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

Salman Khan के नाम पर हो रहे स्कैम पर एक्टर ने जारी किया बयान, बोले- कानूनी कदम उठाएंगे

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्द टीवी पर बिग बॉस 18 भी लेकर आने वाले हैं। एक समय ये खबर आ रही थी कि एक्टर अमेरिका में कंसर्ट करने वाले हैं। लेकिन अब उनकी टीम ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि एक्टर कोई यूएस टूर नहीं कर रहे।

वाह! घूंघट में महिला सरपंच ने फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया भाषण, IAS टीना डाबी ने भी बजाई तालियां

आईएएस टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो एक महिला सरपंच के कारण फिर से खबरों में है। दरअसल राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक समारोह में टीना डाबी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर सरपंच ने जब भाषण दिया तो सब चौंक गए।

जयपुर। आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो एक महिला सरपंच के कारण फिर से खबरों में है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक समारोह में टीना डाबी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर सरपंच ने जब भाषण दिया तो सब चौंक गए।

PM Modi in Odisha : पीएम मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, अपने जन्मदिन पर महिलाओं को देंगे बड़ा गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर ओडिशा दौरे पर हैं। वह इस दौरान यहां की महिलाओं को सुभद्रा योजना का गिफ्ट देंगे। पीएम मोदी गोठपटना स्पोर्ट्स वैली की आधारशिला रखेंगे और 2800 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने 10 लाख पीएम आवास ग्रामीण लाभार्थियों को पहली किस्त देने और 1000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने की भी योजना बनाई है।

वोट के लिए फारूक अब्दुल्ला ई-रिक्शा पर सवार, कोई घोड़े तो कोई पैदल ही नाप रहा पहाड़; दिखा प्रचार का अनोखा रंग

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ई-रिक्शा से प्रचार कर रहे हैं तो डोडा भद्रवाह किश्तवाड़ रियासी जिलों के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रत्याशी घोड़ों पर सवार होकर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। जम्मू शहर की संकरी गलियों में प्रत्याशी पैदल ही घूम रहे हैं।

कश्मीरी हिंदुओं की सूनी गलियों में गूंज रहा ‘घर वापसी’ का नारा, इस बार का चुनाव दे रहा बदलाव का संकेत

हब्बाकदल में इस बार चुनावी सरगर्मी कुछ अलग ही है। कश्मीरी हिंदू मतदाता उत्साहित हैं। भाजपा इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। नेकां भी अपना गढ़ बताने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। में 16 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें तीन कश्मीरी हिंदू हैं।

'सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा', हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें

सोलन में हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल ने शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अन्य राज्यों से आकर व्यापार करने वालों का भी विरोध किया और दुकानों के बाहर लाल रंग से निशान लगा दिए। प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम हिंदू एकता जिंदाबाद और सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा के नारे लगाए गए।