Bigg Boss 18 Promo: दर्शक मस्त, घरवाले पस्त! बिग बॉस में होगा टाइम का तांडव, भविष्य देखने आ रहे सलमान खान
आखिरकार टीवी का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस के 18वें सीजन (Bigg Boss 18) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। तमाम रूमर्स को किनारे कर सलमान खान (Salman Khan) ने पुष्टि कर दी है कि वह होस्ट की कुर्सी संभालेंगे। सीजन नया है तो बिग बॉस के घर में कई तब्दीली भी की गई है। अब घरवालों की हालत पस्त होगी।
बॉलीवुड एक्टर्स पर Kangana Ranaut ने लगाया शोषण का आरोप, बोलीं - घर मैसेज करके बुलाते हैं
कंगना रनौत ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी और बेबाक अंदाज से एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और वहां पर महिलाओं के साथ हो रहे शोषण पर बात की। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में हीरोज महिलाओं का सम्मान नहीं करते।
अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार की राह पर Kareena Kapoor Khan, फिल्म फेस्टिवल होस्ट करने पर बेबो ने जताई खुशी
The Buckingham Murders से बड़े पर्दे पर राज कर रहीं करीना कपूर खान बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने जा रही हैं। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों से नाम कमाने वालीं करीना के सम्मान में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसकी अनाउंसमेंट के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
गाजियाबाद में बंद घर में घुसे चोर, खाना बनाकर खाया; मजे किए और चुरा ले गए 40 लाख
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद घर से चोर लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़िता अपनी बेटी के पास आंख का ऑपरेशन कराने के लिए गुरुग्राम गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
RG Kar Case: आरजी कर केस में ममता के विधायक पर गाज, कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
RG Kar Case आरजी कर अस्पताल के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड में है। ईडी के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार सुबह से राज्य में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है। ईडी नए सबूत जुटाने के लिए तृणमूल डॉक्टर नेता सुदीप्त राय के नर्सिंग होम समेत घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कोलकाता।आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सक्रिय है। ईडी के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार सुबह से राज्य में 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
5100mAh बैटरी वाला Oppo फोन एक नए कलर में लेगा एंट्री, 21 सितंबर को होगा लॉन्च
ओप्पो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए इस साल 29 जुलाई को Oppo K12x 5G लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी शुरुआत में Breeze Blue और Midnight Violet दो कलर ऑप्शन में लाया गया था। अब कंपनी इसी फोन को एक नए कलर ऑप्शन में लॉन्च कर रही है। ओप्पो के इस फोन को अब फीदर पिंक (Feather Pink) कलर में लॉन्च किया जा रहा है।
Amit Shah Faridabad Visit: हरियाणा चुनाव में आज हुंकार भरेंगे अमित शाह, फरीदाबाद में विशाल रैली को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 में होने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। जिस कारण से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए एडवाइजरी जारी की है। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को विजय शंखनाद रैली करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद होंगे।