Skip to main content

अमृतपाल के चाचा-जीजा समेत कई समर्थकों पर NIA की गाज, तीन गांवों में छापेमारी, खालिस्तान से जुड़ा है मामला

जांच एजेंसी ने घरों से डीवीआर लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। एनआईए को आशंका है कि दोनों और उनके परिजन आज भी अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। सांसद अमृतपाल सिंह वर्तमान में डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। जेल में रहते हुए ही उसने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की थी।

अमृतसर। केंद्रीय जांच एजेंसी ने श्री हरगोबिंदपुर के तीन गांवों में रेड की है। जिनके घरों में केंद्रीय एजेंसी ने रेड की, वह खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं।

6.51 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करों पर हो रहा ताबड़तोड़ वार

हरियाणा में विशेष अभियान नशा मुक्त हरियाणा-नशा मुक्त भारत के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपित के कब्जे से 6.51 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरा अपडेट।

Arvind Kejriwal Bail: CM 'दफ्तर नहीं जाएंगे', केजरीवाल को जमानत देते SC ने लगाई और कई पाबंदी

सुप्रीम कोर्ट से आज यानी 13 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। SC ने केजरीवाल मामले में बड़ा फैसला सुनाया। सीएम केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

Kolkata Doctor Rape Case: CBI ने आरोपी संजय के दांत और लार के नमूने लिए; डॉक्‍टर के शरीर पर मिले थे काटने के निशान

टीम ने संजय से प्रेसीडेंसी जेल में पूछताछ के दौरान ये नमूने लिए गए और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि महिला डॉक्टर के शव पर दांतों के निशान मिले थे। शव पर मिले दांतों के निशान और लार की तुलना अब संजय रॉय के नमूनों से की जाएगी।

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने गुरुवार ने कोलकाता डॉक्‍टर रेप व मर्डर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान और लार के नमूने लिए है, जोकि इस केस में अहम सबूत साबित हो सकते हैं।

Arvind Kejriwal Bail: सत्य की शक्ति से टूटे तानाशाह की जेल के ताले, पढ़ें- रिहाई पर AAP नेताओं ने क्या कहा?

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट की है। मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने बड़े बयान दिए हैं। पढ़िए आखिर आप नेता ने केजरीवाल की जमानत पर क्या-क्या लिखा है।

नई दिल्ली।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप नेताओं ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। 

झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई', दिल्ली CM की जमानत पर बोले सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल ने कहा- AAP को...

वहीं दूसरी तरफ पत्नी सुनीता केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का बयान आया है। बता दें दिल्ली के सीएम बीते 6 माह से शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने अपने पति को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बधाई दी और तिहाड़ जेल में बंद अन्य नेताओं की रिहाई की कामना की।

Bihar News: बिहार के वाहन चालक ध्यान दें, 1 अक्टूबर से इस एप को कर लें इंस्टॉल; मिलेगी 5 बड़ी जानकारी

गांव तक की सड़कों की स्थिति जाम की सूचना वीआईपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित सड़कों और दुर्घटनाओं की जानकारी मिलेगी। यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इसको लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया के बीच करार हुआ।

पटना। बिहार के सभी जिलों में 1 अक्टूबर से यातायात से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन रियल टाइम देखी जा सकेगी। शहरों से लेकर गांव तक कौन सी सड़क कहां जाम है, कौन सी सड़क वीआइपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित है, किस सड़क पर दुर्घटना हुई है, यह सारी जानकारी वाहन चालकों को मैपल एप पर ऑनलाइन मिल सकेगी।