केजरीवाल के पूर्व मंत्री तोमर की फर्जी डिग्री में आया नया अपडेट, यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को सौंपे दस्तावेज
इस मामले में हाईकोर्ट ने भागलपुर विश्वविद्यालय से डिग्री रद्द करने से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। विश्वविद्यालय ने कोर्ट को दस्तावेज सौंप दिए हैं। दरअसल तोमर की डिग्री को फर्जी पाए जाने के बाद रद्द कर दिया था। अब हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है।
भागलपुर। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ (कानून) की डिग्री पूर्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) द्वारा रद्द कर दी गई थी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय को पूर्व मंत्री ने हाइकोर्ट में चुनौती दी है।
Patna Serial Blast: सुरक्षा कारणों से 2022 में ही भागलपुर शिफ्ट करा दिये गए थे चारों आतंकी, नवंबर 2021 में सुनाई गई थी फांसी
पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाके में फांसी की सजा मिलने के बाद चार जनवरी 2022 को इम्तियाज हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह विशेष केंद्रीय कारा के अति सुरक्षित टी-सेल में शिफ्ट कराए गए तब से यहीं रखे गए हैं आतंकी। वहीं इन 4 आरोपियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।
शौच कर रहा था किसान, अचानक मगरमच्छ ने कर दिया हमला; अगर न करता ये काम तो चली जाती जान
मगरमच्छ की आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे वह बच गया। घायल किसान का इलाज चल रहा है। इलाके में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से लोग भयभीत हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चमैनिया नाला से बुधवार की सुबह सात बजे निकलकर मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान भी मगरमच्छ से भिड़ गया और उसके बायीं आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे उसकी जान बची।
News: 2 महीने तक बंद रहेंगे मुजफ्फरपुर जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म, खास वजह आई सामने; पढ़ें पूरा प्लान
मुजफ्फरपुर जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म दो महीने तक बंद रहेंगे। इसको लेकर खास वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि सात और आठ नंबर प्लेटफार्म 26 सितंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेंगे। ऐसे में मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन एक और छह नंबर प्लेटफार्म से होगा। कंबाइंड टर्मिनल भवन से बनने वाले फुटओवर ब्रिज के लिए यह बंद किया जा रहा है।
UP News: अवैध मतांतरण के लिए दिल्ली की NGO में बुना गया था गहरा जाल, हवाला के जरिये पहुंचाई जाती थी बड़ी रकम
अवैध मतांतरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली की एक एनजीओ के जरिए बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग की जा रही थी और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये एजेंटों तक पहुंचाए जा रहे थे। इस मामले में एटीएस की जांच में 16 आरोपितों को सजा सुनाई गई है। अवैध मातांरण के षड्यंत्र की परतें जून 2021 में पहली बार तक खुली थीं।
Basti News: करंट की चपेट में आने से दो किसान की मौत, खेत में जाते समय हुआ हादसा
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना घटी जिसमें दो किसानों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। भिखरिया गांव के चालिस वर्षीय भलाई यादव और 65 वर्षीय किसन लाल अपने खेत का निरीक्षण करने गए थे तभी खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में प्रवाहित 11 हजार वोल्टेज के करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
UP News: अतिक्रमण पर एक बार फिर गरजेगा बुलडोजर, रूट डायवर्जन जारी; पुलिस के साथ PAC भी रहेगी मौजूद
बिंदकी-बकेवर राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार को बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। इस दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुलडोजर मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य आवश्यक सामान लेकर सुबह मौके पर पहुंचेगी। हालांकि किस ओर से अतिक्रमण की कार्रवाई की जाएगी यह तय नहीं हो पाया है।