Skip to main content

Bhagalpur News: भागलपुर में BJP नेता पर बम-गोली से हमला, सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार ; इलाके में फैली दहशत

भागलपुर में भाजपा नेता शशि मोदी पर सोमवार शाम बम और गोली से हमला किया गया है। इसके बाद तलवार से सिर पर भी प्रहार किया गया। यह घटना महादेव तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और बम भी फोड़े। शशि मोदी को गंभीर हालत में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Rapido Bike: रैपिडो बुक कर चोरी करने जाता था गैंग, OLX पर बेचते थे सामान; पुलिस ने ऐसे किया काबू

पटना में एक शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने काबू किया है। पता चला है कि गिरोह के बदमाश रैपिडो बाइक बुक कर चोरी करने के लिए जाते थे। फिर चोरी किए सामान को ओएलएक्स पर नए पेपर तैयार कर बेच देते थे। इनके पास से चोरी की दो बाइक मास्टर की दो मोबाइल और एक टैब बरामद हुआ है।

बहराइच के बाद कुशीनगर में भेड़िए का आतंक, दो महिलाओं समेत तीन को किया घायल

अब कुशीनगर में भी भेड़ियों ने हमला किया है। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे जटहां बाजार थाने के भैरोगंज में भेड़ियों ने हमला कर दो महिलाओं और एक दुकानदार को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से एक भेड़िये को मार डाला लेकिन बाकी भागने में सफल रहे।

कुशीनगर। बहराइच, सीतापुर के बाद कुशीनगर में भी भेड़िए के हमले का मामला सामने आया। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे जटहां बाजार थाने के भैरोगंज में हमला कर दो महिला व एक दुकानदार को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण खेत की ओर लाठी डंडा लेकर दौड़े तो भेड़िए भागने लगे।

एजुकेटर की भर्ती के विरोध में उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मेरठ में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

मेरठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर के पद पर नियुक्ति का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह पद आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा रखा जा रहा है जो आईसीडीएस का निजीकरण है। कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के शासनादेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने तत्काल रोक लगाने के संबंध में एक ज्ञापन भी साैंपा है।

रील बनाने पर सीज हुई थी कार, थाने पहुंचकर युवक ने कर दिया ऐसा कांड; पुलिस को लेना पड़ा एक्शन

थाने के अंदर रील बनाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में देशी कट्टे संबंधित रैप बज रहा है। 18 सेकंड के वीडयो में में दो युवक थाने में घुसते दिखाई दे रहे हैं। एक नीले और दूसरे ने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। फिर वह थाने में सीज कार के पास जाते हैं।

राधा अष्टमी 2024: भाेर में जन्मेंगी राधारानी; उत्साह और उल्लास में डूबा ब्रज, श्रीजी धाम पहुंचे श्रद्धालु

कान्हा के जन्मोत्सव के बाद पूरा ब्रज मंडल उनकी प्राण प्रिय शक्ति राधारानी के जन्मोत्सव में जुटा है। राधा जन्मोत्सव को लेकर बरसाना को दुल्हन की तरह सजाया है। जन्म के बाद शृंगार आरती पर राधारानी सोने-चांदी तथा हीराजड़ित पीले रंग की पोशाक धारण करेंगी। इस पोशाक की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं राधारानी को लाखों रुपये के जेवरात भी धारण कराए जाएंगे।

स्‍कूल यून‍िफॉर्म में आई छात्रा ने शाति‍राना तरीके से चुरा ली डॉक्‍टर की स्‍कूटी, CCTV में कैद हुई करतूत

यूपी के वाराणसी में स्‍कूल यून‍िफॉर्म आई क‍िशोर‍ियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यूनिफॉर्म पहनी किशोरियों ने एक मह‍िला डॉक्‍टर की स्‍कूटी चुरा ली। ये लोग आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं।