Skip to main content

बक्करवाला इलाके में कपड़े की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार सुबह राजीव रत्न आवास के पास एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हुआ है।

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल से धुएं का घना गुबार और तेज लपटें निकलती देखी गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

AAP-कांग्रेस गठबंधन पर सोमनाथ भारती की खरी-खरी, अजय माकन को घेरा; राहुल और प्रियंका को भी नहीं छोड़ा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई फायदा नहीं हुआ। दिल्ली में आप के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने कोई समर्थन नहीं दिया। 

फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब देख किया ऑपरेशन, चली गई बच्चे की जान; घटना के बाद झोलाछाप चिकित्सक फरार

सारण जिले के गड़खा में एक निजी क्लीनिक में एक किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर उसका ऑपरेशन किया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक को उल्टी की शिकायत थी जिसके बाद उसका ऑपरेशन शुरू हुआ। बाद में मरीज की हालत गंभीर हो गई।

गड़खा (सारण)। सारण जिले के गड़खा मोतीराजपुर धर्मबोगी स्थित निजी क्लीनिक गणपति सेवा सदन में एक बच्चे की जान ले ली गई। उसका ऑपरेशन यूट्यूब देखकर किया जा रहा था, ऐसा आरोप स्वजन ने लगाया है।

Magadh Express: बक्सर जिले में हादसे का शिकार हुई मगध एक्सप्रेस, देखते ही देखते दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन

बिहार के बक्सर जिले में मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। बताया जा है कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो हिस्सों में बंट गई है। फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यह घटना टुड़ीगंज स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल रेलवे की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में ट्विनिंग (टुड़ीगंज) गंज स्टेशन के पास धरौली में मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।  ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई है। हालांकि, पटरी से उतरने की बात अभी सत्यापित नहीं हो पा रही है।

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, आरा-सासाराम सहित 10 जिलों में डीएम बदले; 43 IAS अफसर इधर से उधर

बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों काे शनिवार को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय को पटना सिटी अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव के रूप में पदस्थापित राकेश कुमार को नगर आयुक्त दरभंगा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव संतोष कुमार को नगर आयुक्त कटिहार बनाया गया है।

पटना। राज्य सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया। बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर, लखीसराय समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदल दिए गए।

धन कुबेर निकले निलंबित खनन इंस्पेक्टर, धनबाद और मधुबनी में फ्लैट-जमीन; सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

बिहार के भोजपुर जिले में तैनात रहे खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उनके पटना और आरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान झारखंड के धनबाद और मधुबनी में फ्लैट और जमीन होने की जानकारी मिली है। ईओयू अधिकारियों को रंजीत कुमार के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।

पटना। बालू के अवैध खनन मामले में निलंबित भोजपुर के खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा कसता जा रहा है।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े डंपर में जा घुसी रोडवेज बस; दो की मौत-सात घायल

फतेहपुर में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाने के गुधरौली के समीप तेज रफ्तार जनरथ रोडवेज बस रविवार तड़के पहर मौरंग लदे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। परिचालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाने के गुधरौली के समीप तेज रफ्तार विकास नगर डिपो की जनरथ रोडवेज बस रविवार तड़के पहर मौरंग लदे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। जिससे परिचालक व यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।