Skip to main content

Aparshakti Khurana ने की Stree 2 में अक्षय कुमार के अभिनय की तारीफ, बोले- कोई नहीं हरा सकता उनकी कॉमिक टाइमिंग को

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना के अभिनय को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। उनके द्वारा निभाया गया बिट्टू का रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी मूवी और अक्षय कुमार को लेकर बात की है। बता दें कि अक्की ने इस मूवी में कैमियो किया है।

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म स्त्री 2 इस समय सिनेमाघरों में राज कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने कुछ ही दिनों में करोड़ों का कारोबार कर लिया है।

पत्नी मीरा राजपुत के बर्थडे पर शहीद कपूर ने किया रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा'

शहीद कपूर की फैशनिस्टा वाइफ मीरा राजपूत का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उड़ता पंजाब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा पोस्ट किया है। रोमांटिक फोटोज के साथ उन्होंने मीरा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। मीरा और शाहिद की केमिस्ट्री देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पावर कपल्स में गिने जाते हैं। शाहिद और मीरा की जबरदस्त केमिस्ट्री देख कोई यह नहीं कहेगा कि दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। आज दोनों अपने रोमांटिक बॉन्ड के लिए लाइमलाइट में रहते हैं। चाहे शाहिद हो या मीरा, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक मौका नहीं गंवाते हैं। 

Hina Khan की ऑनस्क्रीन बेटी नायरा ने बढ़ाया उनका हौसला, YRKKH परिवार भी उनकी हालत देख हुआ इमोशनल

हिना खांन को कैंसर के बाद म्यूकोसाइटिस हो गया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस को खाने में भी तकलीफ हो रही है। अब हाल ही में उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनका ये रिश्ता क्या कहलाता है का परिवार काफी भावुक हो गया है।

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल फेज से गुजर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान ने इस वक्त जिस तरह से खुद को संभाला हुआ है, उससे सच में कई लोग प्रेरित हुए हैं।

Honor ने लॉन्च किया सस्ते दाम में 8,300 mAh बैटरी वाला टैबलेट, 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले इसमें

ऑनर ने किफायती सेगमेंट में एक नया टैबलेट भारत में लॉन्च किया है। इसमें पावर के लिए जंबो बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसकी कीमत 12999 रुपये है। इसके लिए 8 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। इसे IFA बर्लिन 2024 शो के दौरान पेश किया गया है। इवेंट में कंपनी ने फोल्ड फोन भी लॉन्च किया है।

iPhone के साथ Watch Series 10 की भी होगी एंट्री, मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और अपग्रेड चिप

Apple 9 सितंबर को नई iPhone 16 सीरीज के साथ एपल वॉच सीरीज 10 को कई जरूरी बदलावों के साथ पेश कर सकता है। इसमें प्रमुख तौर पर बड़ा डिस्प्ले और बैटरी शामिल है। एपल इसमें 45mm और 49mm ऑप्शन पेश कर सकता है। Watch Series 10 में नए हेल्थ और फिटनेस फीचर शामिल होने की उम्मीद है। वॉच के लिए 10 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। 

Special Train News: दिल्ली से बिहार के लिए 22 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन 22 सितंबर तक चलेगी। पहले आठ सितंबर तक इसे चलना था। बता दें मानसून के मौसम में भी अधिकांश ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

नई दिल्ली। पूर्व दिशा के ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। मानसून के मौसम में भी अधिकांश ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशनी हो रही है। यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। मुजफ्फरपुर के लिए भी आनंद विहार टर्मिनल से 05284/05283 नंबर की विशेष ट्रेन चल रही है।

दिल्लीवासी ध्यान दें! वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो हो जाएं एक्टिव; अगले महीने शुरू हो रहा विशेष अभियान

राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग 29 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अगले एक जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नवयुवक आवेदन दे सकते हैं। छह जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। अगले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यह मतदाता सूची अहम होगी।