Skip to main content

50MP Sony कैमरा के साथ लॉन्च हुआ एक तगड़ा मोटोरोला फोन, 4,310mAh बैटरी से है लैस

मोटोरोला ने अपने ग्राहकों के लिए Moto S50 फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। मोटोरोला का नया फोन एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट डायमेंसिटी 7 सीरीज चिपसेट के साथ लाया गया है। फोन टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। नया मोटोरोला फोन 4310mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है।

मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं

'काफी समय से ये बात आ रही थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में ही सेटल होने का प्लान कर रहे हैं। यह कपल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। हालांकि एक्ट्रेस पिछले दिनों मुंबई आई जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक इवेंट के दौरान उन्होंने पेरेंटिंग को लेकर बात की।

Call Me Bae के प्रीमियर पर कार्तिक आर्यन ने Sara Ali Khan को लगाया गले, यूजर्स बोले- अब शादी कर लो बस

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई सितारों का जमावड़ा लगा। इस मौके पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। सारा और कार्तिक दोनों इवेंट से एक साथ निकला जब कार्तिक ने उन्हें गले लगा लिया।

अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे 6 सितंबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। एक दिन पहले शो का प्रीमियर रखा गया था जिसे करण जौहर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और अन्य एक्टर्स ने अटेंड किया।

iPhone 16 series को लेकर नहीं थम रहा यूजर्स का क्रेज! किन बदलावों के साथ आ सकते हैं नए आईफोन

एपल का ग्लोटाइम इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार एपल इवेंट तय तारीख पर रात साढ़े दस बजे शुरू होगा। iPhone 16 series यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। इस सीरीज के प्रो डिवाइस में एक बड़ी स्क्रीन को पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा नए आईफोन पतले बेजल्स और नए कैमरा डिजाइन से ग्राहकों को लुभा सकते हैं।

तेलंगाना में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर; दो जवान घायल-एक की हालत गंभीर

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला अधीक्षक रोहित राज ने पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी दी। साथ ही बताया कि घायल जवानों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर है।

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

भेड़िया प्रभावित गांवों में चौकसी बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; पटाखे की धमक से गूंज रहे गांव

बहराइच में भेड़िए की दहशत बरकरार है। जिलाधिकारी मोनिका रानी के नेतृत्व में 11 जिला स्तरीय अधिकारी गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। वन विभाग की 16 टीमें लगातार कॉम्‍बिंग कर रही हैं। शाम होते ही गांवों में गोले पटाखों की आवाज गूंजने लगती है। लाउड स्पीकर से जागते रहो का शोर दूर-दूर तक सुनाई देता है। 200 पुलिस व पीएसी के जवान निगरानी में लगाए गए हैं।

बीवी ने कर दी मुखबिरी, मूर्तिकार जयदीप की गिरफ्तारी में परिवारवालों ने क्यों दिया पुलिस का साथ?

मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी कल्याण से की गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीमें गठित की थीं। हालांकिजयदीप आप्टे की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है। आप्टे ने पत्नी को जानकारी दी थी कि वो घर वापस आ रहा है। इसके बाद पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी।