Skip to main content

नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर बना रहा था बंकर; जवानों ने गोलीबारी कर नाकाम किया षड्यंत्र

नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर बना रहा था बंकर; जवानों ने गोलीबारी कर नाकाम किया षड्यंत्र

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तानी सैनिक एलओसी (LoC) पार नए बंकरों का निर्माण कर रहे थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी भी की जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया। दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी जारी रही। 

‘Rohit सिर्फ कैजुअल लगता पर है नहीं', 'हिटमैन' को लेकर ऐसा क्यों बोले अंपायर अनिल चौधरी?

‘Rohit सिर्फ कैजुअल लगता पर है नहीं', 'हिटमैन' को लेकर ऐसा क्यों बोले अंपायर अनिल चौधरी? 

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा के खिलाफ अंपायरिंग करना आसान है क्योंकि वह टुक-टुक के नहीं खेलता है। या तो वह आउट होता है या फिर नॉटआउट रहता है। अनिल ने आगे कहा कि रोहित आपको कैजुअल लगता है पर वह बेहद स्मार्ट है।

 भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने शांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर रोहित अपने चतुर दिमाग से फैसले लेने में माहिर है, लेकिन उनके बारे में एक मजेदार पहलू का उनकी भूलने की आदत।

Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा

Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर कार सवार हमलावरों ने शनिवार आधी रात को हमला कर दिया। इससे एक प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हुआ है। हमलावर मरीज बनकर अस्पताल परिसर में आए थे। इससे मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी चकमा खा गए। एक हमलावर को दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए। 

Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली महिलाओं को राशि लौटानी होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है।

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया

विमान को आनन-फानन नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की गहन जांच की गई। इंडिगो एयरलाइन ने खुद ही यह जानकारी साझा की। फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद जा रही थी। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी। हालांकि जांच में यह अफवाह निकली थी। 

कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ खा लिया जहर, दो बेटों और पत्नी समेत चारों की मौत

कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ खा लिया जहर, दो बेटों और पत्नी समेत चारों की मौत

कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में नेता के बड़े बेटे नीरज की सिम्स में उपचार के दौरान सबसे पहले मौत हो गई। बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान सभी के हालात और गंभीर होते चले गए सुबह होने तक तीनों की मौत हो गई।

Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग

Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग

मुंबई के एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर पहले तो अपहरण किया गया और फिर फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये वसूले गए। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाली महिला कारोबारी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं इनमें महिला और उसका पति भी शामिल हैं।