Skip to main content

Railway News: गोरखपुर से एलटीटी के बीच 20 फेरे में चलेगी पूजा स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railway News: गोरखपुर से एलटीटी के बीच 20 फेरे में चलेगी पूजा स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

त्योहारों में मुंबई जाने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए रेलवे प्रशासन ने 05325/05326 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 फेरा में चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन गोरखपुर से 24 सितम्बर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से 26 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।

सुलतानपुर के 19 केंद्र पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मि‍ली एंट्री

सुलतानपुर के 19 केंद्र पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मि‍ली एंट्री

पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा 19 केंद्र पर शुक्रवार को दाे पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 9144 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। 

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश के गढ़ में बसपा बना रही जीत की रणनीति

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश के गढ़ में बसपा बना रही जीत की रणनीति

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। बसपा लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने कैडर वोट बैंक को मनाने और रिझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही पार्टी करहल के कार्यकर्ताओं से राय लेने की भी तैयारी कर रही है। 

UP News: दारोगा ने निकाला रिश्वत लेने का गजब तरीका, VIDEO VIRAL होने पर कमिश्नर ने किया निलंबित

UP News: दारोगा ने निकाला रिश्वत लेने का गजब तरीका, VIDEO VIRAL होने पर कमिश्नर ने किया निलंबित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अभय कुमार का घूस लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

'दुष्कर्मी को बचाने में लगा टुकड़े-टुकड़े गैंग, तेजस्वी भी साथ', गिरिराज ने क्यों कही ऐसी बात

'दुष्कर्मी को बचाने में लगा टुकड़े-टुकड़े गैंग, तेजस्वी भी साथ', गिरिराज ने क्यों कही ऐसी बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि ममता बंगाल में खेल खेल रही हैं। ममता बनर्जी के साथ राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी खड़े हैं। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को साउथ कोरिया के शासक जैसा बताया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड को असंवैधानिक बताया है। 

Global Fintech Fest में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- भारत में हो रहा आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन

Global Fintech Fest में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- भारत में हो रहा आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन

आज जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) मेंआयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) में पीएम मोदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में आधा रियल टाइम ट्रांजैक्शन भारत में होता है। आज पीएम मोदी Vadhvan Port का उद्घाटन भी करेंगे। वादवान पोर्ट देश का सबसे बड़ा डीप वॉटर पोर्ट है। पढ़ें पूरी खबर..

गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में लगा था खुफिया कैमरा, आरोपी ने लीक कीं 300 फोटो और वीडियोज; सच सामने आते ही मचा हड़कंप

गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में लगा था खुफिया कैमरा, आरोपी ने लीक कीं 300 फोटो और वीडियोज; सच सामने आते ही मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिला है। कैमरा मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के सिलसिले में बॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वो बीटेक के लास्ट ईयर का स्टूडेंट है।उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।