Skip to main content

Delhi News: हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Delhi News: हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शजर और शाह आलम के तौर पर हुई है। घर वालों ने कई बार कॉल किया लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्हें किसी अनहोनी को अंदेशा हुआ। बाद में अगले दिन पुलिस ने घर जाकर घटना की सूचना दी। अब परिवार में कोहराम है।

Bihar weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Bihar weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार की राजधानी पटना समेत 24 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन की चेतावनी है। वहीं रोहतास भभुआ औरंगाबाद गया भोजपुर बक्सर और नवादा जिले में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में वर्षा में तेजी आने की संभावना है। सोमवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 53.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

चाकू से गला रेता... सूटकेस में लाश रखी, तीन साल की बच्ची की कातिल मां ने बताई पूरी कहानी

चाकू से गला रेता... सूटकेस में लाश रखी, तीन साल की बच्ची की कातिल मां ने बताई पूरी कहानी

बिहार के मुजफ्फनगर में पुलिस ने तीन साल की मासूम की हत्या के मामले में मां को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों की वजह से मां ने ही बच्ची की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सूटकेस में भरकर घर के पिछवाड़े फेंक दिया था। आरोपी मां ने चाकू से मासूम का गला रेता था।

प्रेमी के लिए 3 साल की बेटी को काट डाला, शव को ट्रॉली बैग में बंद करके फेंका; क्राइम पेट्रोल देखकर आया था आइडिया

प्रेमी के लिए 3 साल की बेटी को काट डाला, शव को ट्रॉली बैग में बंद करके फेंका; क्राइम पेट्रोल देखकर आया था आइडिया

मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल से प्रेरणा लेकर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर फेंक दिया। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

यूपी में ही रहते थे जामताड़ा गैंग के दो ठग, 29 बैंक खातों से तीन करोड़ निकाले… एक सुराग ने भेजा जेल

यूपी में ही रहते थे जामताड़ा गैंग के दो ठग, 29 बैंक खातों से तीन करोड़ निकाले… एक सुराग ने भेजा जेल

पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है जो झारखंड के जामताड़ा के गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने फर्जी नाम और पते पर 29 बैंक खाते खुलवाकर 2.74 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। पुलिस ने उनके पास से कई आधार कार्ड बैंक खातों के दस्तावेज एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की है।

जाकिर ने जैकी बनकर छात्रा को लव जिहाद में फंसाया, दिल्ली में किया दुष्कर्म; बना रहा था मतांतरण का दबाव

जाकिर ने जैकी बनकर छात्रा को लव जिहाद में फंसाया, दिल्ली में किया दुष्कर्म; बना रहा था मतांतरण का दबाव

UP News जाकिर अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक ने जैकी बनकर एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उस पर मतांतरण और निकाह का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

साबरमती एक्सप्रेस पलटाने के ल‍िए रखा गया था 90 आर रेल का टुकड़ा! 1998 तक रेलवे करता था इन पटरियों का प्रयोग

साबरमती एक्सप्रेस पलटाने के ल‍िए रखा गया था 90 आर रेल का टुकड़ा! 1998 तक रेलवे करता था इन पटरियों का प्रयोग

झांसी सेक्शन के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में 16 अगस्त की रात 2.35 बजे अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। इस दुर्घटना की जांच के लिए रेलवे ने एसएजी (वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) की टीम गठित की थी। एसएजी की टीम ने तीन दिनों तक कानपुर में रहकर घटना के कारणों की जांच पड़ताल की। रेल ट्रैक पर 90 आर रेल का टुकड़ा (पटरी का टुकड़ा) रखा गया था।