Bangladesh Flood: बांग्लादेश में अब कुदरत का कहर, बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, 20 ने गंवाई जान
Bangladesh Flood: बांग्लादेश में अब कुदरत का कहर, बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, 20 ने गंवाई जान
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आई बाढ़ ने देश को तबाह कर दिया है। 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। भोजनस्वच्छ पानीदवा और सूखे कपड़ों की तत्काल आवश्यकता है। दूरदराज के क्षेत्रों में बचाव कार्य बाधित हो रहा है। बांग्लादेश सरकार के मुख्य मोहम्मद यूनुस ने बाढ़ को लेकर कहा कि सामान्य स्थिति के लिए काम किए जा रहे हैं।
Delhi Accident: दिल्ली में डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत
Delhi Accident: दिल्ली में डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के लिए BJP ने बनाया मिशन 66, पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने दिल्ली में किया महामंथन
जम्मू-कश्मीर के लिए BJP ने बनाया मिशन 66, पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने दिल्ली में किया महामंथन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 66 सीटें जीतने की उम्मीद है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची सोमवार को आने की उम्मीद है।
Kolkata Doctor Case: कपड़े, अंडरगारमेंट्स और सैंडल... संजय रॉय के लिए क्यों मुश्किल बन सकती हैं ये 9 चीजें; CBI ने इकट्ठा किए 53 सबूत
Kolkata Doctor Case: कपड़े, अंडरगारमेंट्स और सैंडल... संजय रॉय के लिए क्यों मुश्किल बन सकती हैं ये 9 चीजें; CBI ने इकट्ठा किए 53 सबूत
कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले की जांच अभी जारी है। सीबीआई ने 53 सबूत इकट्ठा किए हैं। मामले में संजय रॉय मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जो 53 सबूत इकट्ठा किए हैं उनमें संजय रॉय की 9 चीजें हैं। इससे पहले प्रेसीडेंसी जेल में उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर यदि कोई प्लानिंग करेंगे, तो उसमें आपको माता-पिता से राय लेने की आवश्यकता है। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने में जुटे रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 1 view
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हारा पाकिस्तान तो सोशल मीडिया पर आया मीम्स का सैलाब, नेटिजन्स ने जमकर उड़ाई खिल्ली
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हारा पाकिस्तान तो सोशल मीडिया पर आया मीम्स का सैलाब, नेटिजन्स ने जमकर उड़ाई खिल्ली
बांग्लादेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में हराया है। बांग्लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। एक्स पर मीम्स का सैलाब आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं।
Stree 2 Box Office: पुरुषों पर भारी पड़ी 'स्त्री', 11वें दिन बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को चटाई धूल
Stree 2 Box Office: पुरुषों पर भारी पड़ी 'स्त्री', 11वें दिन बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को चटाई धूल
स्त्री 2 की कमाई का ताबड़तोड़ कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी ने रिलीज के 11वें दिन भी धमाकेदार कलेक्शन कर डाला और हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही स्त्री 2 ने बड़े-बड़े एक्ट्रेस की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।