Skip to main content

Udaipur Violence: इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए कई आदेश

इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए कई आदेश

उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक घायल छात्र जिला अस्पताल की ICU में भर्ती है। घटना के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ चुका है। हिंसा से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बीच अब जयपुर में एक व्यक्ति की हत्या, दो गुटों में झगड़ा बना मौत का कारण

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बीच अब जयपुर में एक व्यक्ति की हत्या, दो गुटों में झगड़ा बना मौत का कारण

Jaipur murder उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव होने के बीच जयपुर में देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा और स्कूटी की टक्कर के बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने स्कूटी सवार दिनेश और उसके दोस्त जितेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्तपताल में ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया

अटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया

मुंबई में अटल सेतु नाम से समंदर में कूद रही एक महिला को बचाने का वीडियो सामने आया है। जैसे ही महिला कूदने लगी वहां मौजूद एक कैब ड्राइवर और पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें ड्राइवर और पुलिस महिला को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ड्राइवर की फुर्ती से महिला की जान बच गई।

Maharashtra Ladki Bahini Yojana: महाराष्ट्र में आज शुरू होगी लड़की बहिन योजना, पढ़िए किसे क्या मिलेगा

Maharashtra Ladki Bahini Yojana: महाराष्ट्र में आज शुरू होगी लड़की बहिन योजना, पढ़िए किसे क्या मिलेगा

Maharashtra Ladki Bahini Yojana महाराष्ट्र में सीएम शिंदे आज आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना का शुभांरभ करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को काफी लाभ होने वाला है। शिंदे सरकार ये योजना मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर लाई है। शिंदे ने कहा कि इस योजना का रक्षा बंधन त्योहार से जुड़ाव है।

जम्मू में भारी बारिश, मां वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

जम्मू में भारी बारिश, मां वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

Jammu Kashmir Weather Update जम्मू कश्मीर में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते माता वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन हुआ। यात्रा मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। भूस्खलन होने के बाद टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया और कंकड़्र पत्थर मार्ग पर आ गिरे। घटना के समय यात्रा जारी थी। गनीमत रही कि किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई।

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी, उम्मीदवारों के नाम भेजने में लगेगा एक सप्ताह का समय

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी, उम्मीदवारों के नाम भेजने में लगेगा एक सप्ताह का समय

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराने का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर तो तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने उम्मीदवारों के एलान के लिए अपनी तैयारी तेज तक दी है।

Jammu Kashmir News: जम्मू में अब आतंकियों की खैर नहीं! लगाई जाएंगी 19 आतंकरोधी इकाइयां

Jammu Kashmir News: जम्मू में अब आतंकियों की खैर नहीं! लगाई जाएंगी 19 आतंकरोधी इकाइयां

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए नई आतंकरोधी इकाइयों को स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकरोधी इकाइयों को उन जिलों में सक्रिय किया जाएगा जहां बीते कुछ महीनों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव कराने का एलान हुआ है। जम्मू- कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।