Skip to main content

'मैं भी रेस में हूं', कर्नाटक CM की दौड़ में एक और नाम; कांग्रेस नेता ने दिए बड़े संकेत

गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लेंगे। 

मौलाना की मार्केट पर चला बुलडोज़र, पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात

बरेली समाचार

बरेली: बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई फिर से शुरू हो गई। बवाल के बाद पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर में आरिफ की दुकानों को अवैध बताकर सील किया गया था। इन्हीं दुकानों पर शनिवार को बीडीए का बुलडोजर चला है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है।

उ०प्र०: आठ वर्षीय बच्चे की हत्या, सात दिन बाद घर के पास मिला शव

बदायूं समाचार 

बदायूं: बदायूं के उझानी में सात दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार सुबह उसके ही घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।