Skip to main content

Kolkata Case: मरीजों के लिए अगले 24 घंटे अहम, OPD सेवाएं ठप; IMA ने सरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मागें

Kolkata Case: मरीजों के लिए अगले 24 घंटे अहम, OPD सेवाएं ठप; IMA ने सरकार के सामने रखीं पांच प्रमुख मागें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक के लिए हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के बीच शुक्रवार को आईएमए ने सरकार के सामने पांच मांगें रखी।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, और अगर कोई डील यदि फाइनल होते होते रह गई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

वृष राशि

Kolkata Doctor Rape-Murder: ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा

Kolkata Doctor Rape-Murder: ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा

Kolkata Doctor Rape-Murder पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सीएम पद पर रहने का अधिकार नहीं है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना ही नहीं भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरने का प्रयास किया है 

Punjab News: 'डेढ़ साल तक हुए तानाशाही के शिकार', मनीष सिसोदिया से मिले CM मान; बोले- केजरीवाल भी आएंगे बाहर

Punjab News: 'डेढ़ साल तक हुए तानाशाही के शिकार', मनीष सिसोदिया से मिले CM मान; बोले- केजरीवाल भी आएंगे बाहर

Punjab News मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि अंततः सच्चाई की ही जीत होती है। मनीष सिसोदिया एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री थे लेकिन उन्हें डेढ़ साल तक तानाशाही का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे।

तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के मौके पर आज तिहाड़ जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी। वहीं आप के तमाम दिग्गज नेताओं ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा- हनुमान जी से प्रार्थना है कि अपने भक्त अरविंद केजरीवाल जी के संकट जल्द दूर करें।

उस बच्ची को कितनी तकलीफ हुई होगी', कोलकाता की घटना के बहाने संजय सिंह ने केंद्र पर बोला हमला

'उस बच्ची को कितनी तकलीफ हुई होगी', कोलकाता की घटना के बहाने संजय सिंह ने केंद्र पर बोला हमला

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले को लेकर आज भी देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। दोषी को सख्त से सख्त सजा मिले। सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री केवल कानून बनाने की बात करते हैं।

9वीं से 12वीं तक NCRET की किताबें अब सभी स्कूलों के लिए होंगी जरूरी, CBSE का एलान

9वीं से 12वीं तक NCRET की किताबें अब सभी स्कूलों के लिए होंगी जरूरी, CBSE का एलान

NCRET books all schools mandatory सीबीएसई ने अपने स्कूलों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से नौवीं से 12 तक के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को जरूरी कर दिया है। बोर्ड ने पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को एनसीईआरटी की किताबों का उपयोग करने की सख्त सलाह दी है। विभाग ने कहा कि स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर सभी कक्षाओं के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची अपलोड करनी होगी।