Skip to main content

आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकार्ड

आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकार्ड

PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोदी से पहले जवाहर लाल नेहरू 17 बार जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुकी हैं। इस साल मोदी ने सबसे लंबा भाषण भी दिया। मोदी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

लखनऊ PGI की डॉक्टर को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2.81 करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुल‍िस

लखनऊ PGI की डॉक्टर को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2.81 करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुल‍िस

लखनऊ पीजीआई की डॉ. रुचिका टंडन को मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी केस में फंसाने के नाम पर जालसाजों ने सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनके बैंक खातों से 2.81 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर पुलिस ने मामले की प्रथमिकी दर्ज कर एक खाता ट्रेस करते हुए उसमें ट्रांसफर कराए गए 27.88 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरा पति, सड़क पर पत्नी को टैंकर ने रौंदा; मौत

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरा पति, सड़क पर पत्नी को टैंकर ने रौंदा; मौत

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार पति पुल से 15 फीट नीचे गिर गया और पत्नी सड़क पर। पत्नी जब तक उठ पाती तब तक टैंकर ने उसे रौंद दिया।

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

UP Free Bus Service उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही अधिक कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।

कोलकाता रेप केस पर बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक एक्टर्स ने किए सरकार से सवाल

कोलकाता रेप केस पर बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक एक्टर्स ने किए सरकार से सवाल

पश्चिम बंगाल में हुए हुए भयानक रेप और हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। डॉक्टर्स सड़क पर उतर आए हैं। आयुष्मान खुराना ने एक कविता शेयर की है। आलिया भट्ट ने लिखा कि महिलाओं को अपनी सेफ्टी का भार असमान रूप से उठाना पड़ता है। 

हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो' लाल किले की प्राचीर से बांग्लादेश के हालात पर PM मोदी ने जताई चिंता

'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो' लाल किले की प्राचीर से बांग्लादेश के हालात पर PM मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्रचार से बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है। एक पड़ोसी देश को लेकर चिंता होना स्वभाविक है। वहां हालात जल्दी ठीक होंगे। वहां हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद वहां अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं।