Skip to main content

पासपोर्ट प्रकरण में थाने आएगा पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा! दुबई जाने से पहले पकड़ा था फिरोज

पासपोर्ट प्रकरण में थाने आएगा पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा! दुबई जाने से पहले पकड़ा था फिरोज

 पासपोर्ट सेल थानों व पासपोर्ट विभाग में चल रहे खेल पर एसएसपी गंभीर। दुबई जाने से पहले याकूब के बेटे फिरोज को पुलिस ने हवाई अड्डे से पकड़ा था। उसके पासपोर्ट नवीनीकरण में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों पर सख्त निर्णय लिया है। फिरोज को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी जिसका उसने उल्लंघन किया।

बांग्लादेश संकट को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हिंदू-सिख और बौद्ध कोई भी न हो हिंसा का शिकार

बांग्लादेश संकट को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हिंदू-सिख और बौद्ध कोई भी न हो हिंसा का शिकार

बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर भारत में भी सियासी घमासान मचा हुआ है। अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा मांग उठाए जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा- कोई भी समुदाय हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।

Emergency Trailer: 'सत्ता के लालच में जला राष्ट्र', कब आएगा कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर?

Emergency Trailer: 'सत्ता के लालच में जला राष्ट्र', कब आएगा कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर?

Kangana Ranaut एक बार फिर राजनेता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। थलाइवी के बाद वह इमरजेंसी से बड़े पर्दे पर राजनीति का नजारा दिखाएंगी। फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी 70 के दशक में हुए इमरजेंसी पर आधारित है। एक हालिया पोस्टर से कंगना ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गाजियाबाद में डायवर्जन प्लान लागू, दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गाजियाबाद में डायवर्जन प्लान लागू, दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन

Ghaziabad Traffic News दिल्ली लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। इसको लेकर सोमवार रात आठ बजे से दिल्ली की सीमाएं सील हो जाएंगी। इसको लेकर डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यूपी बॉर्डर से वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सीमाएं सील होने से लोगों को जाम झेलना पड़ सकता है।

Realme C63 5G Launched: 10 हजार रुपये से कम में आया रियलमी फोन, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी

Realme C63 5G Launched: 10 हजार रुपये से कम में आया रियलमी फोन, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी

रियलमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Realme C63 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Forest Green और Starry Gold में लाया गया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने जानकारी दे दी थी कि फोन को MediaTek Dimensity 6300 Processor के साथ लाया जा रहा है। इस फोन की कीमत के साथ-साथ सेल डिटेल्स को लेकर भी जानकारियां साफ हो चुकी हैं।

29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं 17 लाख सरकारी कर्मचारी, फटाफट निपटा लें काम

29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं 17 लाख सरकारी कर्मचारी, फटाफट निपटा लें काम

कर्मचारी संगठनों के दबाव के कारण ही सरकार ने अगले बजट सेशन में सुधारित राष्ट्रीय निवृत्ति वेतन योजना का एलान किया था। इसके बावजूद सरकार अपने वादे से पलट गई है और अपना वादा पूरा नहीं किया। इससे महाराष्ट्र के साढ़े आठ लाख कर्मचारी और शिक्षक नाराज हो गए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि केंद्र की तरह ही उन्हें भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

Delhi Doctors Strike: एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को किया बंद, लगा लंबा जाम; मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया

Delhi Doctors Strike: एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को किया बंद, लगा लंबा जाम; मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया

कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। इस दौरान एम्स के डॉक्टरों ने रिंग रोड को बंद कर दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। डॉक्टरों को सड़क से हटाने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। इस हड़ताल की घोषणा फोर्डा ने की है।