Honda Amaze Facelift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन में बदलाव से लेकर फीचर्स होंगे अपडेट
Honda Amaze Facelift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन में बदलाव से लेकर फीचर्स होंगे अपडेट
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। इस सेडान के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले ही Honda Amaze Facelift को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच रिजीजू ने बिल पेश किया। वहीं सरकार द्वारा बिल पेश किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि ये बिल अधिकारों पर चोट है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
Uddhav Thackeray met Sunita Kejriwal शिवसेना (UBT) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राजधानी में दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से भी मुलाकात की। इससे पहले वह बुधवार को राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।
जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ECI चीफ राजीव कुमार
जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ECI चीफ राजीव कुमार
जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की टीम पहुंच गई है। इस टीम में स्वयं ईसीआई चीफ राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. सुखबीर सिंह संधू शामिल हैं। यह टीम दो दिवसीय दौरे पर है। इस बीच प्रतिनिधिमंडल वहां के राजनीतिज्ञों से भी बात करेगा। चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर राजनीतिक पार्टियों में उत्साह है।
RBI MPC Meet 2024: UPI से टैक्स पेमेंट लिमिट में हुई बढ़ोतरी, जल्द मिलेगी डेलिगेटेड पेमेंट्स की भी सुविधा
RBI MPC Meet 2024: UPI से टैक्स पेमेंट लिमिट में हुई बढ़ोतरी, जल्द मिलेगी डेलिगेटेड पेमेंट्स की भी सुविधा
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि एमपीसी समिति में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए हैं। आज आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यूपीआई के जरिये टैक्से पेमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिए गए हैं।
हिमाचल के बसोली में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 35 लोग घायल
हिमाचल के बसोली में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 35 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के बसोली में बड़ा हादसा सामने आया है। श्रद्धालुओं से भीर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे व महिलाओं की संख्या ज्यादा है। पुलिस ने राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की जांच जारी है।
NEET PG 2024: NBEMS ने जारी किया Admit Card, लिंक natboard.edu.in पर है एक्टिव, पेपर लीक से किया इनकार
NEET PG 2024: NBEMS ने जारी किया Admit Card, लिंक natboard.edu.in पर है एक्टिव, पेपर लीक से किया इनकार
NBEMS द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (पीजी) का आयोजन इस रविवार 11 अगस्त को किया जाना है। परीक्षा से पहले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पिछले 2 दिनों से क्वेश्चन पेपर लीक होने के दावे किए जा रहे हैं जिसे बोर्ड द्वारा भ्रामक करार दिया गया है। दूसरी तरफ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश पत्र (NEET PG 2024 Admit Card) आज 8 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं।