आतंक की कमर तोड़ने का जम्मू कश्मीर पुलिस ने बनाया नया प्लान
RGA न्यूज़:-कुछ संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत बताएं', आतंक की कमर तोड़ने का जम्मू कश्मीर पुलिस ने बनाया नया प्लान
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंक को खत्म करने का नया प्लान बनाया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध दिखे तो तुरंत नोट कर लें और बाद में पुलिस को जानकारी जरूर दें। जम्मू कश्मीर पुलिस हर मोर्चे पर हमेशा सतर्क है। बीते दिनों हुए आतंकी हमलों से लोगों में दहशत है।
केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों, भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे
RGA न्यूज़:- भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे
केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों को हेली में रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बन रहा है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और मंदिर समिति की टीमों ने 600 लोगों को केदारनाथ गधाम के दुरुह वैकल्पिक मार्गों से सुरिक्षत निकाला 400 अन्य को हेलीकाप्टरों से निकाला गया। अभी तक 9099 लोगों को निकाला जा चुका है लगभग 1000 तीर्थयात्री जगह-जगह अब भी फंसे हुए हैं।
सूर्य देव: भगवान सूर्य के नामों का अवश्य करें जाप, पूरी होंगी सभी अधूरी मुरादें
RGA न्यूज़ :-सूर्य देव: भगवान सूर्य के नामों का अवश्य करें जाप, पूरी होंगी सभी अधूरी मुरादें
रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनकी पूजा से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। साथ ही मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होती है। अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन उनके108 नामों (Surya Dev 108 Names Jaap) का जाप अवश्य करें।
झारखंड की कानून-व्यवस्था ताक पर ', दरोगा और अधिवक्ता की हत्या पर अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
RGA न्यूज़:-'झारखंड की कानून-व्यवस्था ताक पर ', दरोगा और अधिवक्ता की हत्या पर अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दरोगा अनुपम कच्छप और अधिवक्ता की हत्या गोपी कृष्णा की हत्या को लेकर झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अमर बाउरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर राज्य की कानून व्यवस्था को चौपट बताया।
SC-ST आरक्षण में कोटा पर तेजस्वी का विरोध, बोले- केंद्र सरकार अध्यादेश लाए, नहीं तो सड़क पर संघर्ष होगा
RGA न्यूज़:- SC-ST आरक्षण में कोटा पर तेजस्वी का विरोध, बोले- केंद्र सरकार अध्यादेश लाए, नहीं तो सड़क पर संघर्ष होगा
देश के कई राजनीतिक दल एससी-एसटी आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पक्ष में नहीं है। बिहार में लालू प्रसाद यादव की राजद और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) इसके विरोध में है। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से इसमें विसंगतियों को दूर करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है।
जम्मू कश्मीर में बादल फटा, तेज बहाव में बह गए लोगों के घर; श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
RGA न्यूज़:- जम्मू कश्मीर में बादल फटा, तेज बहाव में बह गए लोगों के घर; श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
जम्मू कश्मीर में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। तेज बहाव के कारण लोगों के घर भी बह गए। वहीं श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद है। स्थानीय लोगों के अनुसार कंगन गांदरबल में बड़े पैमाने पर बादल फटने से कई सड़कों और फसलों को भी नुकसान हुआ है। लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर अधिकारी मौजूद हैं।
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'यह ऐसा पल है, जब आपकी मदद करने वाला कोई नहीं
RGA news :-अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'यह ऐसा पल है, जब आपकी मदद करने वाला कोई नहीं'
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मन की बात ब्लॉग के जरिये फैंस के साथ शेयर करते हैं। कभी फिल्म के सेट से तो कभी किसी किरदार को निभाने को लेकर अमिताभ बच्चन अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। केबीसी 16 शुरू होने वाला है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने इस शो से जुड़ी एक बात शेयर की है।