Skip to main content

Kalki के चक्कर में बुरे फंसे मुकेश खन्ना, बिहार और ओडिशा पर किये विवादित कमेंट को लेकर देनी पड़ी सफाई

 

नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी भले थिएटर्स में सफलता के झंडे गाड़ रही है लेकिन ये फिल्म मुकेश खन्ना को पसंद नहीं आई। हाल ही में उन्होंने कल्कि 2898 एडी का रिव्यू भी किया था लेकिन इस दौरान बिहार और ओडिशा वालों को लेकर कुछ ऐसा बोल गए थे कि ट्रोलिंग का शिकार हो गए। वहीं अब एक्टर ने सफाई दी है।

श्रेयंका पाटिल ने भारत को दिलाई पहली सफलता, कप्‍तान लौरा वोल्वार्ड्ट का विकेट झटका

 

 

IND W vs SA W LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है।

फिल्म एनिमल में बोल्ड सीन देकर धमाल मचाने वाली तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) रातोंरात लाइमलाइट में छा गई थीं

Image removed.

फिल्म एनिमल में बोल्ड सीन देकर धमाल मचाने वाली तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) रातोंरात लाइमलाइट में छा गई थीं। रणबीर कपूर के साथ उन्होंने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे और अब विक्की कौशल के साथ बैड न्यूज में रोमांस की हद पार करती नजर आएंगी। फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग जानम रिलीज हो चुका है जिसमें विक्की के साथ तृप्ति ने रोमांस की बिजलियां गिराई हैं।

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता और चांदी में आई चमक, यहां चेक कीजिए लेटेस्ट प्राइस

 

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 73310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 180 रुपये बढ़कर 94450 रुपये प्रति किलोग्राम रही। कॉमेक्स में हाजिर सोना पिछले बंद के मुकाबले 11 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2362 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मुद्रास्फीति के आंकड़ों की प्रत्याशा के कारण गोल्ड की कीमतें कम रहने की संभावना है।