Skip to main content

MS Dhoni हैं यारों के यार, दोस्त के जन्मदिन पर माही ने की खूब मस्ती

Image removed.

 

एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में पुराने दोस्तों के साथ हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि आईपीएल 2024 के खत्म होने के तुरंत बाद ही धोनी रांची लौट आए थे। उनका बाइक राइड करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

घरेलू बाजार में पेश करेगी 2 नई कार, लॉन्च से पहले ये डिटेल्स आईं सामने

 

2019 में पहली बार भारतीय बाजार में लॉन्च की गई Renault Triber सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है इस MPV को एक नई पीढ़ी मिलने की उम्मीद है जो 2025-2026 में आएगी। नेक्स्ट-जेन डस्टर को पहली बार दिसंबर 2023 में वैश्विक बाजार में पेश किया गया था। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना है।

सरकार गठन के बाद भारत आने वाली पहली विदेशी अतिथि बनीं शेख हसीना,

Image removed.बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को दो दिवसीय भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया। पिछले पांच साल में शेख हसीना और पीएम मोदी के बीच 10 बार मुलाकात हो चुकी है। तीसरी बार मोदी सरकार के गठन के बाद यह शेख हसीना का पहला द्विपक्षीय दौरा है

देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू हुआ, तीन साल की सजा का प्रावधान

 

 

केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा कानून, 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। कार्मिक विभाग ने पेपर लीक को रोकने के मकसद से बनाए गए इस कानून को 21 जून से लागू करने की घोषणा की।

देश में एंटी पेपर लीक कानून आज से लागू हो गया है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह कानून इसी साल फरवरी में संसद में पारित हुआ था। इस कानून के लागू होने के बाद अब 10 साल तक की कैद से लेकर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।