Skip to main content

अचानक दिल्ली से पटना पहुंचे जीतन राम मांझी, मंत्रालय को लेकर दे दिया बड़ा बयान

 

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद गया के नवनिर्वाचित सांसद जीतन राम मांझी सोमवार को पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना में जीतन राम मांझी का जोर-शोर से स्वागत हुआ। मांझी ने अपने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। वहीं मंत्रालय मिलने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा- मुझे प्रधानमंत्री के विजन का विभाग मिला है।

बिहार में कब होगी झमाझम बारिश? मानसून को लेकर सामने आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 

मौसम विभाग की मानें तो बारिश होने में कम से कम दो दिन और अधिक से अधिक तीन से चार दिनों का समय लगेगा। इस बीच अगले दो दिनों तक गर्मी व उमस से बेचैनी बनी रहेगी। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि फिलहाल पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के आसपास मानसून रुका है। ऐसे में दो से चार दिनों में बिहार की सीमा में प्रवेश करेगा।

भीड़ से हांफ गया पूरा हरिद्वार, हर तरफ जाम ही जाम; ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था

 

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे और शहर छोटा पड़ गया। मंगलौर के नारसन बार्डर से लेकर हरिद्वार तक हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए रुड़की के नगला इमरती से वाहनों को लक्सर की तरफ डायवर्ट कर हरिद्वार भेजा गया। इसके बावजूद हरिद्वार में भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।

हरिद्वार में 'किसान कुभ' में सरकार के खिलाफ भरी हुंकार; राकेश टिकैत बोले-किसानों के मुद्दे पर गंभीर नहीं सरकारें

 

Image removed.Haridwar News In Hindi भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान उत्तराखंड में इन दिनों किसान कुंभ में शामिल हुए हैं। यहां भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने रविवार को किसानों के साथ बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि वो किसान विरोधी है। केंद्र और राज्य की सरकारों को सिर्फ चुनाव में किसान आते हैं

दून में लगातार नौवें दिन तापमान 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार, मैदानी क्षेत्रों के ल‍िए लू का ऑरेंज अलर्ट

 

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण झुलसाने वाली तपिश और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किए घोषित, 11 जुलाई को हैं चुनाव

कांग्रेस ने चमोली जिले की बदरीनाथ व हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव (Uttarakhand by-elections 2024) के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ सीट से लखपत बुटौला व मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने दावेदारों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था सोमवार को दावेदारों के नामों एलान कर दिया गया।