Skip to main content

दक्षिणी दिल्ली में MCD कर्मचारी को सरेआम रॉड से पीटा, वीडियो वायरल होने पर दर्ज की गई एफआईआर

आली गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की लोहे की रॉड से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित रघुराज सिंह के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली। सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित आली गांव में एक शख्स पर शुक्रवार को दिनदहाड़े लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'बिहार का अगला चुनाव एक चरण में होगा', लालू राज पर हमला करते हुए बोले अमित शाह

बिहारशरीफ में अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने नालंदा विवि को पुनर्जीवित किया है, जिसे बख्तियार खिलजी ने नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि बिहार अब सुरक्षित है और नक्सलवाद से मुक्त है। लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपराध चरम पर था, लेकिन अब बिहार विकसित हो रहा है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी।

जिस ऊंचाई को देख अच्‍छे-अच्‍छों की होती है हवा टाइट, वहां से पैरालंपिक नीरजा गोयल ने लगाई 'छलांग

'ऋषिकेश की पैरालंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने शिवपुरी में 109 मीटर से बंजी जंपिंग कर एक और उपलब्धि हासिल की। व्हीलचेयर पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने 12000 फीट से पैराग्लाइडिंग भी की है। नीरजा पैरा सीलिंग और जेट स्कीइंग जैसे एडवेंचर में भी भाग ले चुकी हैं। उनका कहना है कि एडवेंचर उन्हें जीवन को नए नजरिए से देखने का मौका देते हैं।

'एक रात में 2-3 करोड़ कमाई' Shilpa Shetty और Raj Kundra इस तरह हो रहे हैं मालामाल!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भले ही विवादों में घिरे रहते हैं, लेकिन कमाई के मामले में वे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। एक रात में वो इतनी तगड़ी कमाई कर रहे हैं कि जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे 

शिल्पा शेट्टी आज सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह बड़े पर्दे पर कम ही दिखती हैं, लेकिन बिजनेस वर्ल्ड में वह आज खूब नोट छाप रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस के रेस्तरां बैस्टियन की कमाई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

'बिहार को ‘सोने की लंका’...', लालू के लाल तेजस्वी पर PK का सियासी अटैक

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर बिहार को 'सोने की लंका' बनाने की बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में रोजगार नहीं दिए गए और अब जनता को भ्रमित किया जा रहा है। किशोर ने एनडीए को हटाने और जन सुराज की नई व्यवस्था स्थापित करने की बात कही। उन्होंने प्रवासियों के मुद्दे पर सरकार पर हमला किया और लोगों से बिहार में सुधार के लिए वोट करने की अपील की।

'जब लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या', PM मोदी ने लोगों की जेब से क्यों निकलवाया मोबाइल फोन

समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद पर नए तरीके से हमला बोला। उन्होंने लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने को कहा और पूछा कि जब हर हाथ में लाइट है तो लालटेन की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने डेटा सस्ता किया जिससे युवाओं को फायदा हुआ और वे रील्स बना रहे हैं। बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं है। 

समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर। चुनावी सभा को संबोधित करने पर समस्तीपुर पहुंचे पीएम मोदी ने राजद पर एक बार फिर निशाना साधा। हालांकि इस बार उनका अंदाज एकदम नया था।