मरने से पहले फोन पर मां से बोली- मुझे यहां से ले जाओ नहीं तो मार डालेंगे, दहेज ना मिलने विवाहिता को उतारा मौत के घाट
महोबाकंठ के सौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का तोहफा, मुंगेर में बनेगा पटना जैसा मरीन ड्राइव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के जमालपुर में 1268842.38 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें मदर डेयरी प्लांट और मरीन ड्राइव मुख्य हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास योजनाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जमालपुर में मदर डेयरी का प्लांट स्थापित होने से मुंगेर सहित छह जिलों के किसानों को लाभ होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुंगेर। विकास की बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के जमालपुर में शनिवार को 15 महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखीं।
अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, डेंटल सर्जरी की कर रहा था पढ़ाई; सदमे में परिवार
अमेरिका के डलास में 27 वर्षीय भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह टेक्सास में डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री कर रहे थे। अज्ञात बंदूकधारी ने गैस स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी जहाँ वह पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। बीआरएस नेता हरीश राव ने राज्य सरकार से पार्थिव शरीर को वापस लाने की अपील की है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अमेरिका के डलास में एक 27 वर्षीय भारतीय छात्र की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हैदराबाद निवासी चंद्रशेखर पोल कल रात एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम काम कर रहे थे, तभी एक अज्ञात बंदूकधारी ने उनकी हत्या कर दी।
रामलीला मैदान में रावण दहन की तैयारीयां को लेकर मीरगंज एसडीएम एवं एएसपी ने किया निरीक्षण
फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
सर्वधर्म सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न, दिलीप कुमार जौहरी को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली
बरेली उत्तर प्रदेश समाचार
'संघ ने कभी कटुता नहीं दिखाई', RSS के कार्यक्रम में क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में भाग लेते हुए घुसपैठियों के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और सामाजिक सद्भाव को जनसांख्यिकीय बदलाव लाने वाले घुसपैठियों से खतरा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी घुसपैठियों से नागरिकों की रक्षा करने की बात कही थी।
आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसके खिलाफ हुई साजिशों और हमलों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका की तारीफ की।
किसानों की हुई चांदी... रबी फसलों की अब मिलेगी ज्यादा कीमत, कितने रुपये की हुई बढ़ोत्तरी?
केंद्र सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 2026-27 विपणन सीजन में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है जिससे नया मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। सरकार मसूर चना और तेलहन की खेती को बढ़ावा दे रही है। कुसुम के एमएसपी में सबसे अधिक 600 रुपये की वृद्धि हुई।