कर्नाटक हाईकोर्ट का जाति सर्वेक्षण पर रोक से इनकार, लेकिन क्यों लगाई ये शर्त?
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों को डेटा का खुलासा ना करने और प्रतिभागियों को स्वैच्छिक जानकारी देने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस विभु बाखरू की खंडपीठ ने कहा कि सर्वेक्षण पर रोक लगाने का कोई कारण नहीं है। कोर्ट ने डेटा को सुरक्षित रखने और सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी करने का निर्देश दिया है।
Ba***ds Of Bollywood पर क्यों भड़के समीर वानखेड़े, आर्यन खान की सीरीज का कौन सा सीन है वजह?
आर्यन खान की डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को देखने के बाद पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिसर समीर वानखेड़े ने शाह रुख खान-नेटफ्लिक्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नेटफ्लिक्स रिलीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के किस सीन को देखकर समीर वानखेड़े को इतना गुस्सा आया है यहां पढ़ें
UP-बिहार से बंगाल-ओडिशा तक घट गई गरीबी, मासिक आय में सबसे आगे कौनसा राज्य? पढ़ें रिपोर्ट
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आई है। आरबीआई की हालिया रिपोर्ट में भी 2011-12 से 2022-23 के बीच गरीबी में कमी की बात कही गई है। बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में गरीबी घटाने में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमें बिहार का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय है।
सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस रद
केंद्र सरकार ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गैर-लाभकारी संस्था का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया है। सरकार का कहना है कि एनजीओ ने विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन किया है। यह कार्रवाई वांगचुक के नेतृत्व में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई है। एफसीआरए पंजीकरण रद्द होने से संस्था की विदेशी फंडिंग प्रभावित होगी।
- Read more about सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस रद
- Log in to post comments
- 3 views
भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी में पाक-तुर्की की जोड़ी? कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत को असहज करने की कोशिश कर रहा है जिसमें उसे तुर्किये का सहयोग मिल रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने कश्मीर मुद्दे को उठाया और ओआईसी ने विशेष बैठक बुलाई। पाक पीएम शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप को धन्यवाद दिया। भारत का कहना है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है।
किंगमेकर ईबीसी पर राहुल-तेजस्वी ने चली सोची समझी चाल, 2.7 करोड़ वोटरों पर सीधी नजर
बिहार में ईबीसी आरक्षण को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। महागठबंधन ईबीसी के लिए 30% आरक्षण का वादा कर रहा है जबकि एनडीए अपने काम को आगे बढ़ा रहा है। राहुल गांधी ईबीसी समुदाय को लुभाने के लिए न्याय का कार्ड खेल रहे हैं। ईबीसी वोट बैंक चुनावों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए सभी पार्टियां इस पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
IND A vs AUS A: साई सुदर्शन के अर्धशतक के बावजूद भारत 194 रन पर ढेर, गेंदबाजों ने कराई वापसी
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन टीम 194 रन पर ढेर हो गई। बाद में भारत ए के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ए को 16 रन के स्कोर पर 3 बड़े झटके दिए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 242 रन की बड़ी लीड हासिल कर ली है। सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी थीं लेकिन निराश किया।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए की बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से बिखर गई। भारत की पहली पारी 194 रनों पर ढेर हो गए। हालांकि, भारत ए के गेंदबाजों ने दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ए को 16 पर तीन झटके दे दिया।